SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Aaj Ka Panchang: आज नवरात्र की सप्‍तमी या अष्‍टमी? 18 अक्‍टूबर के पंचांग में देखें तिथि, योग, मुहूर्त समेत सारी डिटेल

Today Panchang: आज नवरात्र का सातवां दिन है, लेकिन तिथि सप्‍तमी है या अष्‍टमी, इसे लेकर काफी असमंजस है. 18 अक्‍टूबर 2026, रविवार के पंचांग से जानिए आज की तिथि, योग, नक्षत्र, शुभ-अशुभ काल आदि. पढ़ें आज का पंचांग.

Written By Shraddha Jain
Published: Oct 18, 2026, 04:06 AM IST | Updated: Oct 18, 2026, 04:10 AM IST
Image Credit: 18 अक्‍टूबर 2026, रविवार का दैनिक पंचांग. (Photo: Zee News)
Join

Aaj Ka Panchang 18 October 2026: आज सुबह 08:28 बजे तक आश्विन शुक्‍ल सप्‍तमी तिथि रहेगी. इसके बाद अष्‍टमी तिथि प्रारंभ होगी. उदयातिथि के आधार पर अगले दिन 19 अक्‍टूबर को अष्‍टमी और नवमी एक साथ मानी जाएगी. इसलिए 18 अक्‍टूबर यानी कि आज भी सप्‍तमी तिथि ही रहेगी. वहीं कुछ लोग आज ही अष्‍टमी मान रहे हैं. आज सुबह से ही भद्रा काल शुरू हो जाएगा. वहीं पूरे दिन सुकर्मा योग और उसके बाद धृति योग रहेगा. साथ ही आज सरस्‍वती बलिदान दिवस भी मनाया जाएगा. वहीं पूर्वाषाढ़ा और उत्‍तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. द्रिकपंचांग और प्रोकेरला पंचांग की गणनाओं के आधार पर पढ़ें 18 अक्‍टूबर 2026 का दैनिक पंचांग.  

18 अक्‍टूबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - सुबह 08:28 बजे तक आश्विन शुक्‍ल सप्‍तमी तिथि रहेगी और उसके बाद अष्‍टमी तिथि प्रारंभ होगी.

आज का वार - रविवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - सरस्‍वती बलिदान.

आज के ग्रह गोचर - शाम 07:32 बजे चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करेंगे.

आज का नक्षत्र - 12:48 बजे तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा और इसके बाद उत्‍तराषाढ़ा नक्षत्र प्रारंभ होगा.

आज के योग - देर रात 11:55 बजे तक सुकर्मा योग रहेगा और उसके बाद धृति योग प्रारंभ होगा.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - सुबह 06:28 बजे 
सूर्यास्त - शाम 05:55 बजे
चन्द्रोदय - दोपहर 12:58 बजे 
चन्द्रास्त - रात 11:50 बजे 
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:52 बजे से 05:40 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक
अमृत काल - सुबह 07:28 बजे से 09:16 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाल - शाम 04:29 बजे से 05:55 बजे तक
यम गण्ड - दोपहर 12:12 बजे से 01:37 बजे तक
कुलिक - दोपहर 03:03 बजे से शाम 04:29 बजे तक
दुर्मुहूर्त - शाम 04:23 बजे से 05:09 बजे तक
वर्ज्यम् - रात 09:44 बजे से देर रात 11:31 बजे तक

करण

वणिज - सुबह 08:28 बजे तक
विष्टि - सुबह 08:28 बजे से रात 09:42 बजे तक
बव - रात 09:42 बजे से 19 अक्‍टूबर की सुबह 10:52 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES