App

Aaj Ka Panchang: एकादशी और वसु बारस आज, बना अशुभ वैधृति योग, देखें 5 नवंबर का पंचांग

Today Panchang: आज रमा एकादशी व्रत रखा जाएगा और गोवत्‍स द्वादशी मनाई जाएगी. यानी कि सुबह एकादशी तिथि रहेगी और उसके बाद द्वादशी तिथि प्रारंभ हो रही है. जानिए आज के योग, नक्षत्र, मुहूर्त समेत पूरा पंचांग.

Aaj Ka Panchang: एकादशी और वसु बारस आज, बना अशुभ वैधृति योग, देखें 5 नवंबर का पंचांग
Image Credit: 5 नवंबर 2026, गुरुवार का दैनिक पंचांग. (Photo: Zee News)

Aaj Ka Panchang 5 November 2026: आज कार्तिक कृष्‍ण एकादशी है, जिसे रमा एकादशी कहते हैं. पापों से मुक्ति पाने के लिए यह व्रत रखा जाता है. वहीं गोवत्‍स द्वादशी को गाय-बछड़े की पूजा की जाती है. साथ ही संतान की लंबी उम्र के लिए भी यह व्रत रखा जाता है. इसे वसु बारस या बाघ बारस भी कहते हैं. आज वैधृति योग बन रहा है, जिसे ज्‍योतिष में अच्‍छा नहीं माना गया है. प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग की गणनाओं के आधार पर देखें आज के शुभ मुहूर्त, योग, नक्षत्र समेत सारी डिटेल्‍स.  

5 नवंबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - सुबह 10:35 बजे तक कार्तिक कृष्‍ण पक्ष की एकादशी रहेगी और उसके बाद द्वादशी तिथि प्रारंभ होगी.

आज का वार - गुरुवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - रमा एकादशी, गोवत्‍स द्वादशी या वसु बारस, गुरुवार व्रत.

आज के ग्रह गोचर - द्रिक पंचांग के अनुसार, सुबह 09:34 बजे चंद्रमा कन्‍या राशि में प्रवेश करेंगे.

आज का नक्षत्र - तड़के सुबह 03:30 बजे से उत्‍तर फाल्‍गुनी नक्षत्र प्रारंभ होगा और पूरे दिन रहेगा.

आज के योग - सुबह 06:26 बजे से वैधृति योग प्रारंभ होगा और पूरे दिन रहेगा.  

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - सुबह 06:38 बजे 
सूर्यास्त - शाम 05:42 बजे 
चन्द्रोदय - देर रात 02:49 बजे 
चन्द्रास्त - दोपहर 03:11 बजे

(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:02 बजे से 05:50 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक
अमृत काल - रात 08:35 बजे से 10:12 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाल - दोपहर 01:33 बजे से 02:56 बजे तक
यम गण्ड - सुबह 06:38 बजे से 08:01 बजे तक
कुलिक - सुबह 09:24 बजे से 10:47 बजे तक
दुर्मुहूर्त - सुबह 10:19 बजे से 11:04 बजे तक, दोपहर 02:45 बजे से 03:29 बजे तक
वर्ज्यम् - सुबह 10:50 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक

करण

बालव - सुबह 10:36 बजे तक
कौलव - सुबह 10:36 बजे से देर रात 10:30 बजे तक
तैतिल - देर रात 10:30 बजे से 6 नवंबर की सुबह 10:31 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More