SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दैनिक पंचांग: आज बना रवि पुष्‍य और सर्वार्थ सिद्धि योग, शॉपिंग के लिए मिलेगा इतना समय, 29 नवंबर का पंचांग

आज का पंचांग: आज मार्गशीर्ष कृष्‍ण षष्‍ठी तिथि पर 2 बेहद शुभ योग बन रहे हैं - रवि पुष्‍य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग. इनमें नए काम की शुरुआत और शॉपिंग करना अच्‍छा माना जाता है. देखें 29 नवंबर का पंचांग.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 29, 2026, 01:19 IST | Updated: Nov 29, 2026, 01:20 IST
Image Credit: 29 नवंबर 2026, रविवार का दैनिक पंचांग. (Photo: Zee News)
Join

29 नवंबर 2026 का पंचांग: नवंबर महीने का दूसरा पुष्‍य योग आज बन रहा है. जो कि कल 28 नवंबर की दोपहर 12:50 बजे से शुरू हो गया था. वहीं आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है. रविवार होने से आज सूर्य देव को अर्घ्‍य देना, सूर्य मंत्रों का जाप करना और आदित्‍य हृदय स्‍तोत्र का पाठ करना आत्‍मबल में बढ़ोतरी करेगा. वहीं चंद्रमा पूरे दिन कर्क राशि में संचार करेगा. प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग की गणनाओं के आधार पर देखें 29 नवंबर 2026, रविवार का दैनिक पंचांग.

29 नवंबर का पंचांग

आज की तिथि - 29 नवंबर की सुबह 03:57 बजे से मार्गशीर्ष कृष्‍ण षष्‍ठी तिथि प्रारंभ होगी और पूरे दिन रहेगी.  

आज का वार - रविवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - रविवार व्रत.

आज के ग्रह गोचर - चंद्रमा पूर‍े दिन कर्क राशि में विराजमान रहेंगे.

आज का नक्षत्र - सुबह 10:59 बजे तक पुष्‍य नक्षत्र रहेगा. लिहाजा सूर्योदय से सुबह 10:59 बजे तक का समय नए काम की शुरुआत, शुभ कार्य और खरीदारी के लिए शुभ रहेगा. उसके बाद पूरे दिन अश्‍लेषा नक्षत्र रहेगा.

आज के योग - शाम 05:08 बजे तक ब्रह्म योग रहेगा और इसके बाद इन्‍द्र योग प्रारंभ होगा.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - सुबह 06:54 बजे 
सूर्यास्त - शाम 05:36 बजे
चन्द्रोदय - देर रात 10:46 बजे 
चन्द्रास्त - अगले दिन 30 नवंबर की दोपहर 12:03 बजे 
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:18 बजे से 06:06 बजे तक 
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:53 बजे से दोपहर 12:36 बजे तक
अमृत काल - None

आज के अशुभ काल

राहुकाल - शाम 04:15 बजे से 05:35 बजे तक
यम गण्ड - दोपहर 12:15 बजे से 01:35 बजे तक
कुलिक - दोपहर 02:55 बजे से शाम 04:15 बजे तक
दुर्मुहूर्त - शाम 04:10 बजे से 04:53 बजे तक
वर्ज्यम् - देर रात 11:05 बजे से 12:36 बजे तक

करण

गर - तड़के सुबह 03:57 बजे से 29 नवंबर की दोपहर 02:48 बजे तक
वणिज - दोपहर 02:48 बजे से देर रात 01:47 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES