SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Aaj Ka Panchang: नवरात्र का पहला दिन, बना द्विपुष्‍कर योग, 11 अक्‍टूबर के पंचांग में देखें पूजा मुहूर्त व राहु काल

Today Panchang: नवरात्र की शुरुआत 11 अक्‍टूबर 2026, रविवार से हो रही है और 19 अक्‍टूबर को समापन होगा. पहले ही दिन द्विपुष्‍कर योग और कलात्‍मक योग जैसे शुभ योग बन रहे हैं. देखें आज पूजा के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, योग, नक्षत्र समेत पूरा पंचांग.

Written By Shraddha Jain
Published: Oct 11, 2026, 04:01 AM IST | Updated: Oct 11, 2026, 04:05 AM IST
Join

Aaj Ka Panchang 11 October 2026: उत्‍सव की नवरात्र शारदीय नवरात्र आज कई शुभ योगों में प्रारंभ हो रहा है. नवरात्र पहले दिन घटस्‍थापना होगी और मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी. शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से घटस्‍थापना करके मां दुर्गा का आह्वान किया जाता है. 11 अक्‍टूबर 2026 के पंचांग के अनुसार आज आश्विन शुक्‍ल प्रतिपदा तिथि पर द्विपुष्‍कर योग और कलात्‍मक योग बन रहे हैं. इसके अलावा वैधृति योग और विष्‍कुम्‍भ योग भी बन रहे हैं. वहीं शाम को राहुकाल रहेगा. प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग की गणनाओं के आधार पर देखें 11 अक्‍टूबर का दैनिक पंचांग.

11 अक्‍टूबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - आश्विन शुक्‍ल प्रतिपदा तिथि रात 09:31 बजे तक रहेगी और इसके बाद द्वितीया तिथि प्रारंभ होगी.

आज का वार - रविवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - शारदीय नवरात्र प्रारंभ.  

आज के ग्रह गोचर - 10 व 11 अक्‍टूबर की रात 02:22 बजे सूर्य चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. वहीं सुबह 10:03 बजे चंद्रमा तुला नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.

आज का नक्षत्र - रात 10:32 बजे तक चित्रा नक्षत्र रहेगा और इसके बाद स्‍वाति नक्षत्र प्रारंभ होगा.

आज के योग - रात 09:05 बजे तक वैधृति योग रहेगा और इसके बाद विष्‍कुम्‍भ योग बनेगा.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - सुबह 06:26 बजे 
सूर्यास्त - शाम 06:01 बजे 
चन्द्रोदय - सुबह 6:47 बजे 
चन्द्रास्त - शाम 06:19 बजे

(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - 11:50 AM – 12:36 PM
अमृत काल - 03:53 PM – 05:32 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:50 AM – 05:38 AM

आज के अशुभ काल

राहुकाल - शाम 04:34 बजे से 06:01 बजे तक
यम गण्ड - दोपहर 12:13 बजे से 01:40 बजे तक
कुलिक - शाम 03:07 बजे से 04:34 बजे तक
दुर्मुहूर्त - शाम 04:28 बजे से 05:14 बजे तक
वर्ज्यम् - सुबह 05:58 बजे से 07:37 बजे तक, सुबह 04:26 बजे से 06:07 बजे तक

करण

किस्तुघन - सुबह 09:22 बजे तक
बव - सुबह 09:22 बजे से रात 09:31 बजे तक
बालव - रात 09:31 बजे से 12 अक्‍टूबर की सुबह 09:48 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES