Ahoi Ashtami Bhog: अहोई माता को लगाएं इन खास चीजों का भोग, व्रत पारण में किन नियमों का रखें ध्यान?
अहोई अष्टमी के दिन माता को हलवा, पूरी और पुए का सात्विक भोग लगाया जाता है. इस खबर में जानेंगे कि तारों को जल देने के बाद व्रत तोड़ते समय क्या खाना चाहिए और किन नियमों का पालन जरूरी है.
इस साल अहोई अष्टमी 1 नवंबर को है. ये दिन हमारी माताओं के लिए बहुत बड़ा होता है. इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए माता अहोई की पूजा और निर्जला उपवास रखती हैं.
तारों को अर्घ्य दिया जाता है. जैसा कि हम जानते हैं कि व्रत के दौरान पूजा-पाठ के साथ-साथ भोग और खान-पान के नियमों का भी बहुत महत्व होता है.
कई बार लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि माता को किस चीज का भोग लगाना चाहिए.
इसके अलावा व्रत खोलने यानी पारण के समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है, ये भी जानना बहुत जरूरी है.
आज हम इस खबर में अहोई माता के भोग और व्रत से जुड़ी जरूरी फूड गाइड के बारे में डिटेल से बताएंगे.
अहोई माता को किस चीज का लगाया जाता है भोग?
पूजा के समय अहोई माता को खास चीजों का भोग अर्पित किया जाता है. इस दिन माता को हलवा और पूरी का भोग लगाना सबसे बेस्ट माना जाता है. कुछ जगहों पर तो मीठे पुए या गुलगुले भी बनाए जाते हैं.
भोग बनाते वक्त इस बात का खास ध्यान रखें कि उसमें प्याज और लहसुन का बिल्कुल इस्तेमाल न हो.
जो भी भोग बनाया जा रहा है उसे पूरी तरीके से शुद्ध और सात्विक तरीके से बनाया जाना चाहिए. माता को भोग लगाने के बाद ही पूजा की प्रक्रिया पूरी मानी जाती है.
व्रत रखने से पहले किन चीजों का करना चाहिए सेवन?
व्रत की शुरुआत करने से पहले भारी या मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए. कहा जाता है कि व्रत की शुरुआत हमेशा मीठी चीज से करनी चाहिए.
जैसे आप सेब, केला, पपीता या मौसमी जैसे ताजे फल का भी सेवन कर सकते हैं. ये फल पचने में हल्के होते हैं और शरीर को लंबे समय तक एनर्जी दे सकते हैं.
व्रत तोड़ते समय कौन-से खाद्य पदार्थों से बनाएं दूरी और क्या खाएं?
तारों को अर्घ्य दिए जाने के बाद अहोई अष्टमी का व्रत खोला जाता है. व्रत खोलने के तुरंत बाद तला-भुना या मिर्च-मसाले वाला खाना खाने से नुकसान हो सकता है.
दिनभर पेट खाली रहने के कारण पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है. इसलिए पूरी और हलवा खाने के बाद थोड़ा पानी या हल्का भोजन ही लें.
बाजार की तली हुई चीजें या पैक्ड फूड खाने से बचना चाहिए. घर का बना हुआ ताजा और सात्विक खाना ही व्रत तोड़ने के बाद खाना सेहत के लिए सबसे अच्छा रहता है.
आप माता को चढ़ाए गए हलवे या प्रसाद से अपना व्रत खोल सकती हैं. इसके अलावा आप चाहें तो थोड़ा सा पानी और मीठा खाकर भी व्रत का समापन कर सकती हैं.
इससे पेट और सेहत पर अचानक कोई भारी असर नहीं पड़ता है.
दूध और फलों से जुड़े जरूरी नियम
कई घरों में व्रत खोलने के समय दूध या दूध से बनी चीजों का खास महत्व होता है. आप चाहें तो प्रसाद के साथ एक गिलास गुनगुना दूध ले सकती हैं.
इसके अलावा कुछ लोग ताजे फल खाकर भी अपने व्रत को तोड़ सकते हैं. फलों में केला, सेब या मौसमी का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है.
इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और दिनभर की कमजोरी भी दूर हो जाती है.
पूजा और खान-पान में शुद्धता का रखें पूरा ध्यान
अहोई माता के व्रत में शुद्धता और साफ-सफाई का बहुत ध्यान रखा जाता है. भोग बनाने से लेकर परोसने तक हर चीज पवित्र होनी चाहिए.
अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखती हैं, तो आपका व्रत और पूजा दोनों सफल होते हैं.
साथ ही आपकी सेहत भी अच्छी बनी रहती है. सही खान-पान और नियमों के पालन से व्रत का पूरा फल प्राप्त होता है.
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियां पारंपरिक मान्यताओं और लोक-रीतियों पर आधारित हैं. हम इनकी शत-प्रतिशत सटीकता का दावा नहीं करते हैं.
ये भी पढे़ं: Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर