SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Navratri 2026: नवरात्र किस तारीख से प्रारंभ हैं? घटस्‍थापना के साथ जानें 9 दिन की 9 देवियां और शुभ रंग

शारदीय नवरात्र प्रारंभ होने वाली हैं. उत्‍सव की इस नवरात्र का भक्‍तों को सबसे ज्‍यादा इंतजार रहता है. जानिए अक्‍टूबर में शारदीय नवरात्र कब से कब तक रहेंगी और पहले दिन घटस्‍थापना के लिए शुभ मुहूर्त क्‍या हैं.

Written By Shraddha Jain
Published: Sep 30, 2026, 03:46 PM IST | Updated: Sep 30, 2026, 03:53 PM IST
Image Credit: नवरात्र 11 अक्‍टूबर से प्रारंभ होंगी और 19 अक्‍टूबर को समाप्‍त होंगी. (Photo: AI)
Join

आदिशक्ति मां दुर्गा की भक्ति का महापर्व शारदीय नवरात्र इस साल अक्‍टूबर में मनाया जाएगा. आश्विन महीने के शुक्‍ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तक भक्ति और उत्‍सव की नवरात्र मनाई जाएंगी. फिर दशहरा के दिन दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा. इसी दिन रावण दहन होगा. इस साल नवरात्र 11 अक्‍टूबर 2026 से प्रारंभ होकर 19 अक्‍टूबर 2026 तक रहेंगी. इसके बाद 20 अक्‍टूबर को दशहरा या विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा.

नवरात्र घटस्‍थापना तारीख, पूजा मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इस साल 10 अक्टूबर रविवार को आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि रात 09:19 बजे से शुरू होगी और अगले दिन 11 अक्टूबर रविवार को रात 09:30 बजे समाप्‍त होगी. प्रतिपदा तिथि में सूर्योदय 11 अक्टूबर को है, लिहाजा उदयातिथि के आधार पर 11 अक्‍टूबर से ही नवरात्र का प्रारंभ माना जाएगा और इसी दिन घटस्‍थापना की जाएगी. 11 अक्टूबर को कलश स्थापना के लिए मुहूर्त -

सुबह का मुहूर्त - नवरात्र घटस्‍थापना के लिए 11 अक्‍टूबर की सुबह 06:19 बजे से लेकर सुबह 10:12 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक

वहीं जो लोग ब्रह्म मुहूर्त में पूजा, जप-तप करना चाहते हैं उनके लिए मुहूर्त सुबह 04:40 बजे से 05:30 बजे तक है.

इस मंत्र से करें आह्वान

घटस्‍थापना के लिए विधिवत पूजा करें और मां दुर्गा का आह्वान करें, यानी कि उन्‍हें आमंत्रण दें. मातारानी के आह्वान का मंत्र -  

''ॐ आवाहयाम्यहं देवि जगन्मातर्जगेश्वरीम्। 
यावत्पूजां करिष्यामि तावत्त्वं संनिधौ भव॥''  

अक्टूबर नवरात्र 9 दिन माता के 9 रूप और रंग

नवरात्रि का पहला दिन: 11 अक्टूबर, रविवार- प्रतिपदा तिथि, कलश स्थापना, मां शैलपुत्री पूजा - नारंगी 
नवरात्रि का दूसरा दिन: 12 अक्टूबर, सोमवार- द्वितीया तिथि, मां ब्रह्मचारिणी पूजा - सफेद 
नवरात्रि का तीसरा दिन: 13 अक्टूबर, मंगलवार- तृतीया ति​थि, मां चंद्रघण्टा पूजा - लाल 
नवरात्रि का चौथा दिन: 14 अक्टूबर, बुधवार- चतुर्थी तिथि, मरं कूष्माण्डा पूजा - नीला  
नवरात्रि का पांचवा दिन: 15 अक्टूबर, गुरुवार- पंचमी तिथि, देवी स्कन्दमाता पूजा - पीला 
नवरात्रि का छठा दिन: 16 अक्टूबर, शुक्रवार- षष्ठी तिथि, मां कात्यायनी पूजा - हरा 
नवरात्रि का सातवां दिन: 17 अक्टूबर, शनिवार- सप्तमी तिथि, मां कालरात्रि पूजा - ग्रे 
नवरात्रि का आठवां दिन: 18 अक्टूबर, रविवार- सप्तमी तिथि - मां महागौरी - पर्पल (कुछ पंचांग में 19 अक्‍टूबर को महाअष्‍टमी मानी गई है) 
नवरात्रि का नौवां दिन: 19 अक्टूबर, सोमवार- दुर्गा अष्टमी और महानवमी, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा, कन्या पूजा, नवरात्रि हवन - मोरपंखी हरा 
नवरात्रि का पारण: 20 अक्टूबर, मंगलवार - दशहरा पर्व और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन

हवन, कन्‍या-पूजन मुहूर्त  

19 अक्‍टूबर को सुबह 10:51 बजे से 
20 अक्‍टूबर को दोपहर 12:50 बजे तक हवन, कन्‍या-पूजन और व्रत का पारण करना शुभ रहेगा.

(Disclaimer: यह सामग्री धार्मिक मान्यताओं, प्रचलित परंपराओं एवं उपलब्ध धार्मिक स्रोतों पर आधारित है. विभिन्न क्षेत्रों, समुदायों और परंपराओं के अनुसार व्रत-त्योहारों की तिथि, पूजा-विधि एवं मान्यताओं में अंतर संभव है. पाठक इसे सामान्य धार्मिक जानकारी के रूप में देखें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES