SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Tula Sankranti 2026: तुला संक्रांति पर इन चीजों के दान से जीवन की परेशानियों का होता है अंत, सूर्य देव दिलाते हैं सम्मान!

Tula Sankranti 2026 Kab Hai: तुला संक्रांति पर कुछ विशेष चीजों का दान करें तो जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं और समाज में सम्मान बड़ सकता है. आइए जानते हैं तुला संक्रांति कब है और इस दिन किन चीजों का दान करें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Oct 15, 2026, 08:13 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 08:25 PM IST
Join

Tula Sankranti 2026 Daan: ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं में तुला संक्रांति का बड़ा महत्व बताया गया है. सूर्य देव ग्रहों के राजा है और उन्हीं की कृपा से किसी जातक को सम्मान, राजनीति में सफलता, आत्मा की शांति से लेकर पिता का प्रेम प्राप्त होता है. भगवान सूर्य का प्रवेश जब किसी राशि में होता है तो इसे उस राशि की संक्राति कहते हैं. इस तरह इस साल 17 अक्टूबर को सूर्य का प्रवेश कन्या राशि से निकल कर शुक्र ग्रह के स्वामित्व वाली तुला राशि में होगा. इस राशि में सूर्य का संचरण 16 नवंबर तक होगा.

तुला संक्रांति पर गंगा स्नान करने से लेकर सूर्योदय के समय सूर्य देव की पूजा करने का विशेष महत्व है. इस दिन कुछ विशेष सामग्री का दान जरूरतमंदों में करें तो लाभ ही लाभ होगा. कुंडली में सू्र्य मजबूत स्थिति में होगा और जीवन की परेशानियों का अंत हो सकता है. तुला संक्रांति का समय क्या है और इस दिन किन चीजों का दान करें? आइए इस बारे में जानें.

तुला संक्रांति कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल तुला संक्रांति 17 अक्टूबर, शनिवार को होगा. सूर्य देव इस दिन शाम 07:57 बजे कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे. सूर्यास्त के बाद सूर्य का राशि परिवर्तन होने के कारण स्नान-दान उपाय आदि पुण्य काल के अनुसार दोपहर 12:06 बजे से लेकर शाम 5:49 बजे तक किया जा सकेगा. जगहों के अनुसार मुहूर्त में थोड़ा अंतर संभव है.

तुला संक्रांति पर किन चीजों का दान करें?

सूर्य को मजबूत करने और मान-सम्मान पाने के लिए तुला संक्रांति पर कुछ विशेष चीजों का दान करना अति शुभ होता है. इस दिन दान करने से सूर्य देव जातक को बड़ी-बड़ी परेशानी से निकालते हैं. तुला संक्रांति पर किन चीजों का दान करें आइए जानें.

तुला संक्रांति पर वस्त्र दान

तुला संक्रांति के दिन अगर कोई व्यक्ति जरूरतमंदों को लाल रंग के वस्त्र दान करे तो उसका भाग्य खुल सकता हैं. सूर्य देव लाल वस्त्र के दान से प्रसन्न होते हैं. इस दान से जातक के सभी बिगड़े काम पूर्ण होते हैं और भारी से भारी कर्ज का बोझ खत्म होता है.

तुला संक्रांति पर अन्न दान

तुला संक्रांति के दिन अन्न का दान करना अति शुभ माना जाता है, विशेष कर गेहूं का दान करने से लाभ होता है. इस दिन गेहूं का दान करने से सूर्य देव की कृपा से व्यक्ति का मान-सम्मान समाज में बढ़ता है. इस दान से मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं और घर में अन्न की कमी नहीं होती है.

तुला संक्रांति पर ताम्रपत्र का दान

तुला संक्रांति के शुभ दिन ताम्रपत्र का दान करने से घर में किसी भी तरह की नकारात्मक उर्जा का वास नहीं होता है. रुके हुए काम पूरे होते हैं और ऐसे घर के लोगों की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है.

तुला संक्रांति पर छाते का दान

तुला संक्रांति पर छाते का दान करना भी अति शुभ होता है. जीवन में सफलता पाने के रास्ते खुलते हैं और व्यक्ति दिन-रात तेजी से तरक्की करता है. इस दान से जीवन की बाधाएं और परेशानियां दूर होती हैं. जातक के अच्छे दिनों की शुरू हो सकते हैं.

(डिस्क्लेमर- यह जानकारी पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES