SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मां वैष्णो देवी यात्रा: शारदीय नवरात्रि में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 4 लाख से अधिक भक्तों ने किए दिव्य दर्शन

नवरात्र के दौरान कटड़ा में मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. अब तक 4 लाख से ज्यादा भक्त दर्शन कर चुके हैं.

Written By Harsh Singh
Published: Oct 19, 2026, 08:49 PM IST | Updated: Oct 19, 2026, 09:07 PM IST
Join

नवरात्र का समय चल रहा है. जिसके वजह से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है.

नई जानकारी के मुताबिक नवरात्रि के इन पावन दिनों में अब तक लगभग चार लाख से अधिक श्रद्धालु माता रानी के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं.

मौसम के बदलते मिजाज और रुकावटों के बावजूद भक्तों के अंदर श्रद्धा में कोई कमी नहीं आई है.

अभी भी लोग रोज हजारों की संख्या में कटरा पहुंचकर पर्ची कटवा रहे हैं.

भवन से लेकर भैरव घाटी तक गूंज रहे मां के जयकारे

भीड़ की बात करें तो कटरा से लेकर माता के मंदिर और भैरव घाटी तक पुरा रास्ता भरा हुआ है.

अगर आप वहां इस समय जाएंगे तो आपको चारो ओर माता का जयकारा ही सुनाई देगा.

सोमवार यानी आज मौसम बिल्कुल साफ और सुहाना है. श्रद्धालुओं को चढ़ाई के लिए आज का दिन अच्छा था.

जाने के रास्ते पर सरकार कई सुविधा शुरू की है. जिसका लाभ भक्त उठा रहे हैं.

शतचंडी महायज्ञ और अष्टमी पूजन से भक्तिमय हुआ माहौल

माता के परिसर में शतचंडी महायज्ञ आयोजित हो रहा है. जिसमें भक्त बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं.

इसके साथ ही नवरात्रि की अष्टमी तिथि कटरा में जगह-जगह कई तरह के पूजा-पाठ किए गए हैं.

जो भी माता के दर्शन करने के लिए जा रहा है. वो लोग दर्शन के बाद बाबा भैरवनाथ के मंदिर भी जा रहे हैं. जिससे वहां की भी रौनक बढ़ गई है.

व्यापारियों के चेहरे खिले, बाजारों में लौटी जबरदस्त रौनक

यात्रा की वजह से पूरे इलाके में बहुत भीड़ हो गई है. जिसका अच्छा असर कटरा के व्यापार पर भी पड़ा है.

दर्शन करने के बाद सभी भक्त कटरा में खरीदारी कर रहे हैं. जिसका फायदा वहां के व्यापारियों को मिल रहा है.

वहां के बाजार में माता का प्रसाद, पूजा सामग्री, सूखे मेवे और स्मृति चिन्हों की जमकर खरीदारी हो रही है.

लंबे समय बाद ऐसी खरीददारी देख कर वहां के लोग बहुत खुश हैं.

पहली नवरात्रि से लगातार जारी है रिकॉर्ड श्रद्धालुओं का आना

अब आधिकारिक आंकड़ों पर नजर डालें तो इस भक्तों की संख्या ने रिकॉर्ड बना दिया है. नवरात्र के पहले ही दिन 11 अक्टूबर को करीब 47,500 भक्तों दर्शन किए थे.

दुसरे दिन 12 अक्टूबर को 48,300, 13 अक्टूबर को 46,500, 14 अक्टूबर को 42,000 लोगों ने दर्शन किया था.

वहीं 15 अक्टूबर को 40,000, 16 अक्टूबर को 41,800, 17 अक्टूबर को 48,500 और 18 अक्टूबर यानी अष्टमी के दिन 47,700 श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई.

सोमवार 19 अक्टूबर को भी दोपहर दो बजे तक 19,000 से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण कराकर भवन की ओर जा चुके थे.

आगे की त्योहारों के बाद फिर बढ़ेगी कटड़ा में भक्तों की भीड़

आगे और भी त्योहार आने वाले हैं जैसे  करवाचौथ, दिवाली और धनतेरस. जिसमें और भी भीड़ आ सकती है.

वैसे तो त्योहार के समय में लोग अपने घर पर ही रहते हैं. लेकिन दिवाली के बाद फिर से भीड़ बढ़ने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें: घट स्थापना में कलश पर मौली बांधना क्यों है जरूरी? जानिए इसका रहस्य

(Disclaimer): इस लेख में दिए गए आंकड़े श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी यात्रा रिकॉर्ड्स पर आधारित हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES