SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मार्गशीर्ष माह में कब है उत्पन्ना एकादशी, जानें व्रत से जुड़ी मान्यताएं और नोट कर लें सही शुभ मुहूर्त और योग

Utpanna Ekadashi Kab Hai: इस साल मार्गशीर्ष माह की पहली एकादशी यानी उत्पन्ना एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा. उत्पन्ना एकादशी को लेकर क्या धार्मिक मान्यताएं हैं और इस एकादशी पर कौन से शुभ योग व मुहूर्त बन रहे हैं? आइए इस लेख में जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 24, 2026, 19:42 IST | Updated: Nov 24, 2026, 19:45 IST
Join

Utpanna Ekadashi 2026 Date: इस साल मार्गशीर्ष के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि पर उत्पन्ना एकादशी व्रत रखा जाएगा. इस दिन व्रत रखने को लेकर कई धार्मिक मान्यताएं हैं. एक मान्यता तो यही है कि इस एकादशी तिथि पर विष्णु जी के शरीर से माता एकादशी उत्पन्न हुई थीं. उत्पन्ना एकादशी को लेकर एक मान्यता यह भी है कि देवी एकादशी ने इस तिथि पर भगवान विष्णु के प्राणों की रक्षा की थी. तभी से मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर भक्त भगवान विष्णु और देवी एकादशी की पूजा पूरी श्रद्धा के साथ करते हैं. इस दिन विष्णु जी और मां लक्ष्मी की पूजा भी साथ में करें और जरूरतमंदों में दान करें. व्रत रख रहे हैं तो मन को शांत रखें. इस साल उत्पन्ना एकादशी व्रत कब रखा जाएगा, इस तिथि पर कौन से शुभ योग और मुहूर्त बन रहे हैं और व्रत का पारण कब करें? आइए इस बारे में जानें.

उत्पन्ना एकादशी 2026 तारीख

वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष कृष्ण एकादशी तिथि की शुरुआत 3 दिसंबर, गुरुवार की रात को 11:03 बजे होगी और 4 दिसंबर रात 11:44 बजे तिथि का समापन होगा. इस तरह उदयातिथि में उत्पन्ना एकादशी व्रत 4 दिसंबर को रखा जाएगा.

उत्पन्ना एकादशी 2026 मुहूर्त

उत्पन्ना एकादशी पर ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:10 बजे से सुबह 06:04 बजे तक होगा. इस मुहूर्त में स्नान आदि करें और व्रत का संकल्प करें.
उत्पन्ना एकादशी पर अभिजीत मुहूर्त 11:50 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक है. पूजा के लिए यह मुहूर्त भी शुभ है. 
दोपहर में शुभ-उत्तम मुहूर्त 12:11 बजे से 01:29 बजे तक है.
भगवान विष्णु की पूजा सुबह करनी है तो इसके लिए सुबह 06:59 से लेकर सुबह 10:53 बजे तक का समय शुभ है. इस पूजा मुहूर्त में लाभ-उन्नति मुहूर्त सुबह 08:17 बजे से 09:35 बजे तक होगा. अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त सुबह 09:35 बजे से सुबह 10:53 बजे तक होगा.

2 शुभ योग में उत्पन्ना एकादशी 2026

Disclaimer: यह लेख सामान्य धार्मिक जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है, इसे धार्मिक सलाह न मानें, किसी भी अनुष्ठान से पहले योग्य पुरोहित से सलाह लेकर ही करें, अपनी श्रद्धा अनुसार.

और पढ़ें- मार्गशीर्ष माह में भगवान विष्णु के इन शक्तिशाली मंत्रों का करें जाप, करियर में तरक्की और मनोकामना पूर्ति के खुलेंगे रास्ते!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES