SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अगहन मास में जन्मे बच्चों के लिए चुनें श्रीकृष्ण और विष्णु जी से जुड़े सुंदर नाम, देखें पूरी लिस्ट

मार्गशीर्ष महीने में जन्मे बच्चे या बच्ची के लिए श्रीकृष्ण, भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से जुड़े सुंदर नामों में से कुछ नाम चुन सकते हैं. आइए कुछ सुंदर नामों की लिस्ट देखें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 26, 2026, 22:48 IST | Updated: Nov 26, 2026, 22:55 IST
Join

हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष यानी अगहन महीने को अति शुभ माना गया है. इस माह में भगवान श्रीकृष्ण और विष्णु जी की विशेष रूप से पूजा की जाती है. भगवद्गीता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि वे महीनों में मार्गशीर्ष हैं. यही कारण है कि इस महीने को भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण से जोड़ा जाता है. इस माह में पूजा-अर्चना और गीता के पाठ का विशेष महत्व है. मार्गशीर्ष महीने में जन्मे बच्चे या बच्ची के लिए भगवान विष्णु, लक्ष्मी जी और श्रीकृष्ण से जुड़े सुंदर नाम चुन सकते हैं. आइए कुछ ट्रेंडी, सुंदर और अर्थपूर्ण नामों की लिस्ट देखें.

लड़कों के लिए श्रीकृष्ण और विष्णु से जुड़े सुंदर नाम

वासुदेव: यह नाम श्रीकृष्ण का है. इसका मतलब है वसुदेव के पुत्र यानी श्रीकृष्ण
पद्मनाभ: इस नाम का अर्थ है वो जिनकी नाभि से कमल निकलता हो यानी विष्णु जी.
मुकुंद: इस नाम का अर्थ है मोक्ष देने वाले यानी भगवान श्रीकृष्ण.
श्रीधर: श्री यानी लक्ष्मी और धर का मतलब धारण करने वाले, इस नाम का अर्थ है विष्णु जी.
वेदांत: वेदांत नाम का अर्थ है वेदों का सार या अंतिम ज्ञान. यह शुभ माना जाता है.

लड़कियों के लिए चुनें ये शुभ नाम

राधिका: राधा रानी को राधिका कहते हैं जो प्रेम, भक्ति और समर्पण की देवी हैं.
राधा: अपनी बिटिया को श्रीकृष्ण की परम प्रिया राधा रानी का नाम दे सकते हैं.
काव्या: काव्या नाम हमेशा से ट्रेंड में रहा है. इसका अर्थ है कविता या कोई सुंदर रचना. इस नाम को अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं.
वेदिका: इसका अर्थ पवित्र स्थान, वेदों से जुड़ी या ज्ञान की भूमि होता है.
श्रेया: इस नाम का अर्थ है सुंदर, शुभ और श्रेष्ठ, यह नाम अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं.
सान्वी: देवी लक्ष्मी का नाम सान्वी है, इस नाम को अपनी बिटिया के लिए चुनें.
अहाना: अहाना नाम का अर्थ है सुबह की पहली किरण, यह नाम आप अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं.
देवांशी: देवांशी शब्द का अर्थ है देवताओं का अंश, यह नाम हमेशा से ही बहुत सुंदर माना गया है.

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य धार्मिक जानकारी के लिए है, बच्चे का नाम रखने से पहले परिवार, गुरु या ज्योतिषाचार्य से अवश्य सलाह लें, कृपया इसे ही अंतिम सलाह न मानें.)

और पढ़ें- मार्गशीर्ष माह में कब मनायी जाएगी विवाह पंचमी, जान लें पूजा का शुभ मुहूर्त और पर्व का महत्व

और पढ़ें- इस साल कब मनाई जाएगी काल भैरव जयंती, क्या है पूजा विधि और शुभ मुहूर्त? जानें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES