SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Leo Horoscope (November 2026): सिंह राशि वाले महीने की शुरुआत में खर्चों पर करें काबू, विदेश यात्रा का है प्रबल योग, पढ़ें मासिक राशिफल!

Singh Masik Rashifal November 2026: सिंह राशि वालों के लिए इस साल का नवंबर महीना कैसा बीतने वाला है, जातकों को किन क्षेत्रों में रहत मिलेगी और कहां बड़ी-बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है? ये जानने के लिए आइए पढ़ें सिंह राशि के करियर से लेकर आर्थिक और फैमिली राशिफल नवंबर 2026.

Written By Dr. Ajay Bhambi
Published: Oct 27, 2026, 01:34 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 03:14 PM IST
Join

Leo Monthly Horoscope November 2026: सिंह राशि के लिए नवंबर का महीना कैसा रहने वाला है, इस बारे में विस्तार से जानने के लिए पहले हमें ये जानना होगा कि इस माह में सिंह राशि के लिए ग्रहों की क्या स्थितियां बन रही हैं. ध्यान दें 31 अक्टूबर 2026 से सिंह राशि में ही बृहस्पति ग्रह का संचरण होने वाला है. इस गोचर से सिंह राशि के लिए स्थितियां बहुत शुभ होने वाली है. वहीं सिंह राशि का सूर्य भी इस राशि से तृतीय भाव में है. जिसके शुभ परिणाम जातकों को प्राप्त हो सकते हैं. सिंह राशि के लिए सूर्य की यह स्थिति 16 नवंबंर तक बनी रहेगी.

मंगल अभी सिंह राशि से 12वें घर में चल रहा है, इस स्थिति को देखते हुए अगर 1 से लेकर 12 नवंबर तक की बात करें तो जातकों को 80 प्रतिशत परिणाम बेहतर मिलेंगे. हालांकि, 20 प्रतिशत असुविधाओं का भी जातकों को सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, सिंह राशि को ध्यान में रखते हुए अगर अन्य ग्रहों की स्थितियां भी देखें तो यह बहुत अच्छी रहने वाली हैं.

सिंह आर्थिक राशिफल: खर्चे की अधिकता बनी रहेगी, ऐसे खर्चे आ सकते हैं जिसको रोक नहीं पाएंगे यानी लाख कोशिशों के बाद भी खर्च हो ही जाएगा. ध्यान दें इस अवधि में जातक जो भी इन्वेस्ट करेंगे या स्पेंड करेंगे उसको टाला नहीं जा सकता है. उदाहरण के लिए अगर कोई गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं या घर का रनोवेशन कराना चाह रहे हैं, कोई उत्सव आ रहा तो इसके लिए न चाहते हुए भी आपका खर्च बजट से बाहर हो सकता है. ऐसे में खर्चों को लेकर सावधानी बरतें.

12 तारीख से मंगल के सिंह राशि में गोचर करने से कोई ऐसी उपलब्धि भी आप प्राप्त कर सकते हैं या आपको कोई ऐसा समाचार मिल सकता है जिससे आपके मन में उत्साह की लहर दौड़ जाएगी. अगर आप जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी. वाहन खरीद सकते हैं, मकान खरीद सकते हैं, फ्लैट खरीद सकते हैं. धन की दृष्टि से यह महीना आपके लिए बहुत अच्छा है. रुके हुए धन के मिलने की पूरी-पूरी संभावना है और कोई अकस्मात धन लाभ का योग भी बन रहा है.

सिंह करियर राशिफल नवंबर 2026: 12 तारीख से मंगल के सिंह राशि में प्रवेश करने से जातकों के मन में उत्साह की एकदम से वृद्धि हो जाएंगी. चाहे नौकरी हो या व्यापार संबंधी कार्य, आप अपने करियर में अच्छी ऊर्जा के साथ आप अपने काम को आगे बढ़ाएंगे.

कर्क फैमिली राशिफल नवंबर 2026: नवंबर महीने में आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा. पारिवारिक मामले के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा. परिवार छोटा हो या बड़ा उसमें एक उत्सव के आयोजन की स्थिति बनती दिख रही है. घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा. सदस्यों में प्रेम भाव बना रहेगा.

कर्क यात्रा राशिफल नवंबर 2026: नवंबर महीने में आपकी कुछ यात्राएं भी होंगी, ऐसी यात्राएं जिनको आप चाहकर भी टाल नहीं सकेंगे. वहीं, कुछ यात्राएं आपके मन की होंगी. इस माह में आप जो भी यात्रा करेंगे उससे आपको काफी लाभ हो सकता है. इस माह में विदेश यात्रा का योग बहुत प्रबल है. यह यात्रा आपके लिए काफी लाभदायक रहेगी.

एजुकेशन राशिफल नवंबर 2026: 25 तारीख से राहु सिंह की राशि से छटे भाव में हो जाएगा और यह पूरे डेढ़ साल रहने वाला है. इस दौरान जातकों को अपने कॉम्पिटिटर्स से राहत मिलेगी. अगर आप पढ़ने लिखने वाले जातक हैं तो इस दौरान दिए गए एग्जाम में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है. आगे बढ़ने में पूरी तरह सफल होंगे. कुल मिलाकर नवंबर आपके लिए एक अच्छा महीना हो सकता है जिसका आपको लाभ उठाना चाहिए.

(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

डॉ. अजय भाम्बी | ज्योतिषाचार्य, नक्षत्र मेडिटेशन विशेषज्ञ एवं वैदिक ज्योतिष विश्लेषकडॉ. अजय भाम्बी भारत के प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्यों में से एक हैं, जिन्हें वैदिक ज्योतिष, नक्षत्र विज्ञान, राशिफल विश्लेषण, वास्तु और आध्यात्मिक अध्ययन के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है. वे अपनी सटीक ज्योतिषीय व्याख्याओं, नक्षत्र आधारित जीवन मार्गदर्शन और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के लिए देश-विदेश में जाने जाते हैं.डॉ. भाम्बी ने नक्षत्र मेडिटेशन (Nakshatra Meditation) की अवधारणा विकसित की, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जन्म नक्षत्र, व्यक्तित्व, जीवन उद्देश्य और आंतरिक क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है. वर्ष 2016 में उन्होंने नक्षत्र मेडिटेशन विषय में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की.उन्होंने वैदिक ज्योतिष, राशिफल, ग्रह-गोचर, नक्षत्र प्रभाव, वास्तु और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया है. पिछले 40 वर्षों के दौरान उन्होंने भारत सहित अमेरिका, कनाडा, रूस, जापान और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में ज्योतिष एवं आध्यात्मिक विषयों पर कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं.डॉ. अजय भाम्बी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार माध्यमों, टेलीविजन चैनलों तथा प्रकाशनों से जुड़े रहे हैं. वे ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म, ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं वार्षिक भविष्यफल, त्योहारों, व्रत-उपवास, वास्तु और जीवन प्रबंधन से जुड़े विषयों पर नियमित रूप से लेखन और विश्लेषण करते हैं.वे अनेक चर्चित पुस्तकों के लेखक भी हैं, जिनमें वैदिक ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक विकास से संबंधित पुस्तकें शामिल हैं. ज्योतिष को आम लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने और आधुनिक माध्यमों से जोड़ने में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है.Zee News पर डॉ. अजय भाम्बी राशिफल, ज्योतिष, धर्म, आध्यात्म, ग्रह-गोचर, नक्षत्र, वास्तु और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ लेख, विश्लेषण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES