SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव: कैसे खाटू धाम की बढ़ती गई पहचान, क्या है निशान की मान्यता और बाबा की पूजा विधि?

खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव 20 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा. हाल के सालों में खाटू धाम की पहचान देशभर में बढ़ी है. भक्त अपनी मनोकामना बाबा से मांगते हैं और निशान घर लेकर आते हैं. आइए जानें खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव पर बाबा की पूजा कैसे करें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 19, 2026, 15:03 IST | Updated: Nov 19, 2026, 15:08 IST
Join

खाटू श्याम जी का इतिहास तो महाभारत युद्ध से जुड़ा है, जब बर्बरीक के रूप में बाबा ने श्रीकृष्ण के एक बार कहने भर से अपना शीश उन्हें दान में दे दिया था. वहीं वीर बरबरिक कलयुग में बाबा श्याम के रूप में पूजा जाते हैं. सैकड़ों साल पहले नगर के राजा के आदेश पर हुई  खुदाई में बाबा श्याम का शीश प्राप्त किया गया था. इसके बाद राजा ने खाटू श्याम जी के मंदिर का निर्माण करवाया और वहां श्याम बाबा के शीश को स्थापित किया. आज वह मंदिर राजस्थान के सीकर जिले के खाटू में पड़ता है.

कैसे प्रसिद्ध होता गया खाटू श्याम बाबा धाम

जब खाटू श्याम बाबा की बात आती है तो इस बात पर भी ध्यान जाता है कि खाटू श्याम बाबा के धाम पिछले 30-40 सालों में भक्तों की संख्या काफी बढ़ी है. खाटू जैसी छोटी सी जगह की पहचान ही श्याम बाबा से होती है. वैसे तो कहा जाता है कि मंदिर के स्थापना के साथ ही दर्शन के लिए भक्तों का यहा तातां लगता रहा है लेकिन बीते कुछ सालों में खाटू श्याम की पहचान देशभर में फैली है. साल 1027 में मूल मंदिर के गर्भ गृह की स्थापना रूपसिंह चौहान और उनकी पत्नी नर्मदा कंवर ने करवाया था और इसी गर्भ गृह में बाबा श्याम के शीश की प्राण प्रतिष्ठान कराई गई थी.

मंदिर का जीर्णोद्धार

ऐसी जानकारी मिली है कि 18वीं शताब्दी में मारवाड़ के शासक के दीवान अभय सिंह ने मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया. 1944 से ही बाबा श्याम के वर्तमान खाटू श्याम मंदिर में फाल्गुनी मेला लगता है. बाबा श्याम की प्रसिद्धि साल दर साल पूरे भारत फैलने लगी और बड़े-बड़े उद्योगपति बाबा के दर्शन के लिए खाटू श्याम के धाम पहुंचने लगे और मंदिर की प्रसिद्धि बढ़ने लगी. आज जब पिछले 10 सालों से सोशल मीडिया का प्रभाव बहुत बढ़ गया है तो श्याम बाबा की ख्याति और भी बढ़ गई. बाबा को 'हारे का सहारा' कहा जाता है. यहां के लिए परिवहन के साधनों की सुविधा तो बढ़ती ही जा रही है, इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए होटल और धर्मशालाओं की व्यवस्थाएं भी समय के साथ बढ़ती गई.

खाटू श्याम बाबा के 'निशान' से जुड़ी मान्यता

खाटू श्याम मंदिर के शिखर पर जो ध्वज फहराया जाता है उसे निशान कहते हैं जिसका विशेष धार्मिक महत्व है. मान्यता है कि राजस्थान के झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ कस्बे से यह ध्वज हर साल लाया जाता है. इस ध्वज का रंग सफेद है जिस पर नीले घोड़े की आकृति बनी होती है. फाल्गुन मास के लक्खी मेले में ध्वज को खाटूधाम लाकर मंदिर के शिखर लगाया जाता है. इस ध्वज को विजय और त्याग का प्रतीक माना जाता है. भक्त जब भी खाटू धाम जाते हैं, अपनी मनोकामना बाबा के सामने रखते हैं और फिर बाबा का'निशान' आशीर्वाद रूप में घर लेकर आते हैं. ऐसी मान्यता है कि जिस घर में बाबा के ध्वज को रखा जाता है वहां पर सकारात्मक ऊर्जा फैलती है और पूरे घर पर बाबा अपनी कृपा बनाए रखते हैं.

कब है खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव?

खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि पर मनाने का विधान है. पंचांग अनुसार एकादशी तिथि 20 नवंबर की सुबह 07:15 बजे से शुरू होकर 21 नवंबर की सुबह 06:31 बजे खत्म होगी. इस तरह उदयातिथि में खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव 20 नवंबर 2026 को भक्त मनाएंगे.

खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर कैसे करें बाबा की पूजा?

खाटू धाम नहीं जा रहे हैं तो घर पर ही विधि से बाबा का जन्मोत्सव मना सकते हैं.
सुबह जल्दी उठें और स्नान आदि कर पूजा स्थल साफ कर लें.
इसके बाद बाबा श्याम की तस्वीर को फूलों से सजा लें.
बाबा के सामने शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं.
अब बाबा को इत्र और फूल चढ़ाएं.
खीर, चूरमा, पंचमेवा और पेड़े का भोग अर्पित करते हैं.
कई भक्त इस दिन बाबा को 56 भोग भी अर्पित करें हैं.
परिवार के साथ मिलकर बाबा के भजन गाएं.
श्री श्याम चालीसा का पाठ करें.
बाबा की आरती कर पूजा को संपन्न करें.

(डिस्क्लेमर- यह लेख सामान्य धार्मिक जानकारी पर आधारित है. तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि में स्थानीय परंपरा से अंतर संभव है. निर्णय से पहले पुरोहित या पंचांग से पुष्टि अवश्य करें.)

और पढ़ें- राजा को खाटू श्याम बाबा ने सपने में दर्शन क्यों दिए? जानिए शीश के दानी के प्रकट होने की लोक कथा 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES