SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सबसे हैपनिंग महीना: अगले 30 दिन तक हर दूसरे दिन बड़ा व्रत-त्‍योहार, देखें कार्तिक मास 2026 का पूरा कैलेंडर

कार्तिक मास कब से शुरू हो रहा है, कब तक चलेगा और इस दौरान कौन-कौनसे प्रमुख व्रत-त्‍योहार पड़ रहे हैं? देखें हिंदू कैलेंडर के 8वें महीने कार्तिक मास का महत्‍व और व्रत-त्‍योहार की तारीख समेत पूरी लिस्‍ट.

Written By Shraddha Jain
Published: Oct 25, 2026, 10:02 AM IST | Updated: Oct 25, 2026, 10:07 AM IST
Image Credit: कार्तिक मास कैलेंडर की प्रतीकात्‍मक फोटो. (Photo:AI)
Join

आश्विन महीने की पूर्णिमा के बाद अगले दिन से कार्तिक मास प्रारंभ होता है. इस साल पूर्णिमा तिथि 2 दिन रहने से लोगों में असमंजस है कि कार्तिक महीना 26 अक्‍टूबर या 27 अक्‍टूबर से प्रारंभ होगी. द्रिक पंचांग के अनुसार, 27 अक्‍टूबर 2026 मंगलवार से शुरू होगा और 24 नवंबर 2026 को समाप्‍त होगा. कार्तिक महीना भगवान विष्‍णु और मां लक्ष्‍मी को समर्पित विशेष महीना है. धर्म-शास्त्रों के अनुसार इस पूरे महीने में सुबह ब्रह्म मुहूर्त में नहाने और पूजा करने से श्रीहरि और मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होकर अपार धन, सफलता, सुख और सौभाग्‍य देते हैं. साथ ही इस महीने में ढेर सारे पर्व त्‍योहार भी मनाए जाते हैं.

करवा चौथ देव दिवाली तक

कार्तिक मास में करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह और देव दिवाली समेत कई बड़े पर्व मनाए जाते हैं. यूं कहें कि इस महीने के हर दूसरे दिन बड़ा व्रत-त्‍योहार मनाया जाता है. करवा चौथ का व्रत सुहागिनें 29 अक्‍टूबर को रखेंगी. वहीं 5 दिवसीय दिवाली पर्व 6 नवंबर से शुरू होगा और 11 नवंबर तक मनाया जाएगा. देखें कार्तिक महीने के व्रत-त्‍योहार की पूरी लिस्‍ट और उनकी तारीखें.

(यह भी पढ़ें-  पति का करवा चौथ: व्रत नहीं रखा तो क्या प्यार अधूरा? करवा चौथ पर पति करें पत्नी के लिए ये काम) 

कार्तिक मास का फेस्टिवल कैलेंडर

27 अक्‍टूबर 2026 - कार्तिक मास आरंभ, मासिक कार्तिगाई,
29 अक्टूबर 2026 - करवा चौथ, संकष्‍टी चतुर्थी 
1 नवंबर 2026 (रविवार): अहोई अष्टमी, कालाष्टमी
5 नवंबर 2026 (गुरुवार): गोवत्स द्वादशी, रमा एकादशी
6 नवंबर 2026 (शुक्रवार): प्रदोष व्रत, धनतेरस
7 नवंबर 2026 (शनिवार): मास शिवरात्रि, काली चौदस
8 नवंबर 2026 (रविवार): नरक चतुर्दशी, दीपावली (लक्ष्मी पूजा)
9 नवंबर 2026 (सोमवार): अमावस्या, सोमवार व्रत
10 नवंबर 2026 (मंगलवार): गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, चंद्र दर्शन
11 नवंबर 2026 (बुधवार): भाई दूज (यम द्वितीया)
13 नवंबर 2026 (शुक्रवार): वरद चतुर्थी
14 नवंबर 2026 (शनिवार): लाभ पंचमी
15 नवंबर 2026 (रविवार): षष्ठी, छठ पूजा (मुख्य पर्व)
16 नवंबर 2026 (सोमवार): वृश्चिक संक्रांति
17 नवंबर 2026 (मंगलवार): दुर्गाष्टमी व्रत, गोपाष्टमी
18 नवंबर 2026 (बुधवार): अक्षय नवमी
20 नवंबर 2026 (शुक्रवार): कंस वध, प्रबोधिनी एकादशी (देवउठनी एकादशी)
21 नवंबर 2026 (शनिवार): तुलसी विवाह
22 नवंबर 2026 (रविवार): प्रदोष व्रत, विश्वेश्वर व्रत
23 नवंबर 2026 (सोमवार): मणिकर्णिका स्नान
24 नवंबर 2026 (मंगलवार): कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली, सत्य व्रत, कार्तिक स्नान समाप्त, प्रकाश पर्व, गुरुनानक जयंती

(Disclaimer: व्रत-त्योहार की तिथियां पंचांग, ज्योतिष गणना और मान्यताओं पर आधारित हैं. पंचांग भेद और स्थान परिवर्तन के कारण तारीखों में बदलाव संभव है. किसी भी बड़े व्रत-पूजा से पहले अपने स्थानीय पंचांग या विद्वान पंडित से पुष्टि अवश्य कर लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES