Astro Tips: बासी रोटी का इन पाप ग्रहों से है संबंध, खाते हैं तो जान लें कैसा होता है इसका जीवन पर असर
Basi roti Khane ka Asar: कई घरों में लोग बासी आटे की रोटी या बासी रोटी नियमित रूप से खाते हैं. आइए इस लेख में जानें कि आखिर ऐसा खाना खाने से किन पाप ग्रहों का व्यक्ति के जीवन पर अशुभ प्रभाव पड़ता है?
Jyotish Shastra For Roti: घर के पवित्र जगहों में से एक है रसोई जहां पर मां अन्नपूर्णा का वास होता है. यहां अगर किसी तरह का दोष हो तो इसका पूरे घर पर असर पड़ता है. ऐसे में रसोई घर से जुड़ी कुछ विशेष बातों को जान लेना जरूरी होता है. ध्यान दें धार्मिक और ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार किचन में बनने वाली रोटियों का भी तन-मन पर गहरा पड़ता है. कुछ लोग हर दिन की शुरुआत रात की बची रोटी को खा कर करते हैं यानी बासी रोटी खाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्यक्ति के ग्रहों पर बासी रोटी खाने या बासी आटे की रोटी खाने का अशुभ प्रभाव पड़ सकता है. आइए जानें बासी आटे की रोटी और बासी रोटी खाने से किन ग्रहों का अशुभ प्रभाव व्यक्ति पर पड़ सकता है.
बासी रोटी का किन पाप ग्रहों से है संबंध
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बासी रोटी का संबंध मुख्य रूप से राहु से माना जाता है. ऐसी रोटी खाने पर राहु का प्रभाव जीवन पर बहुत गहराई से पड़ता है. बासी आटा या बासी रोटी खाने से कुंडली में पाप ग्रह राहु का नकारात्मक प्रभाव बढ़ता है. जिससे मानसिक उलझनें बढ़ती है और जीवन में अस्थिरता बढ़ने लगती हैं. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो बासी रोटी का संबंध शनि और केतु से भी है. ठंडी या बासी रोटी खाने से शनि और केतु का दोष लगता है. तनाव और संघर्ष बढ़ने लगता है. जीवन की परेशानियां कई गुना हो जाती हैं. लेकिन यह बासी रोटी हमेशा बुरा प्रभाव ही नहीं देती हैं. क्योंकि इन्हीं बासी रोटियों को अगर काले कुत्ते या गाय को खिलाएं तो शनि और राहु-केतु का दोष तुरंत दूर भी हो जाता है.
बासी आटे की रोटी खाने से क्या होता है?
जब बचे हुए गुंदे आटे को फ्रिज में रखते हैं तो पितृ दोष लगता है जो घर के लिए बहुत बुरा सिद्ध हो सकता है. इसके अलावा गेहू का संबंध सूर्य और मंगल से होता और जब इस बासी आटे की बनी रोटियों का सेवन किया जाता है तो राहु का बुरा प्रभाव सक्रिय हो जाता है. बासी आटे की रोटी का सेवन करने से मन असंतुलित और दिमाग भ्रम से भर जाता है. मानसिक अशांति बनी रहती है. तनाव और चिंता बढ़ने लगती है. सम्मान कम होने लगता है. आर्थिक परेशानियां भी बढ़ने लगती है.
ताजा रोटी का किस ग्रह से संबंध है?
ताजा रोटी का सूर्य से संबंध
गेंहू के आटे से बनी ताजा रोटी का सूर्य से गहरा संबंध है. सूर्य आत्मबल, ऊर्जा, शक्ति और सम्मान का कारक है. ऐसे में जब ऐसी रोटी खाई जाती है तो शरीर में ऊर्जा और तेज बढ़ने लगता है और सूर्य की सकारात्मक ऊर्जा से सम्मान भी बढ़ता है. शारीरिक और मानसिक शक्ति बढ़ती है.
ताजा रोटी का मंगल से संबंध
गेहूं की ताजा रोटी का मंगल से गहरा संबंध है. मंगल ग्रह सक्रियता और साहस का स्वामी माना गया है. ऐसे में जब ताजा रोटी का सेवन किया जाता है या ताजा आटे से बनी रोटी खाई जाती है तो शारीरिक ताकत बढ़ती है और व्यक्ति फूर्तिला बना रहता है.
(डिस्क्लेमर- यह सामग्री धार्मिक मान्यताओं, प्रचलित परंपराओं एवं उपलब्ध धार्मिक स्रोतों पर आधारित है. विभिन्न क्षेत्रों, समुदायों और परंपराओं के अनुसार व्रत-त्योहारों की तिथि, पूजा-विधि एवं मान्यताओं में अंतर संभव है. पाठक इसे सामान्य धार्मिक जानकारी के रूप में देखें.)