24 या 25 नवंबर, कब है गुरु नानक जयंती? जानें प्रकाश पर्व का महत्व
हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर गुरु नानक देव जी की जयंती मनाने की परंपरा है. सिखों के प्रथम गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है. आइए जानें इस साल यानी 2026 में सिखों का यह पर्व कब मनाया जाएगा.
सिख धर्म में गुरु नानक जयंती पर्व का विशेष महत्व है. इस शुभ दिन पर सिखों के प्रथम गुरु नानक जी के जन्म दिवस को प्रकाश पर्व के रूप में मनाए जाने की परंपरा है. इस पर्व को गुरुपुरब भी कहते हैं. गुरु नानक देव जी ने अपने पवित्र उपदेशों से न सिर्फ सिख वर्ग के लोगों को बल्कि सभी धर्म के लोगों को एक ऐसा मार्ग दिखाया है जिस पर चलते हुए व्यक्ति अपने भीतर प्रेम और समानता की भावना रखे. गुरु नानक देव जी ने एक ऐसा मार्ग दिखाया है जिस पर ईमानदारी और मानव सेवा की भावना के साथ व्यक्ति आगे बढ़ सके. गुरु नानक देव जी के सम्मान में हर साल कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर बड़े ही भव्य रूप में गुरु नानक जयंती मनाई जाती है. आइए जानें इस साल गुरु नानक जयंती कब है और प्रकाश पर्व का महत्व क्या है?
गुरु नानक जयंती 2026 कब है?
गुरु नानक जयंती पर्व हर साल कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है और इस साल यह तिथि 24 नवंबर, मंगलवार को है. पूर्णिमा तिथि 23 नवंबर की रात 11 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर 24 नवंबर की रात 8 बजकर 23 मिनट पर समाप्त हो रही है. उदया तिथि में 24 नवंबर को सिख समुदाय के लोग बड़े ही धूमधाम से गुरु नानक देव जी की जयंती मनाएंगे. नानकशाही कैलेंडर के अनुसार यह तिथि 9 मघ्घर को पड़ती है जो कि 24 नवंबर को ही है.
प्रकाश पर्व का महत्व
सिख परंपरा में दस गुरु हैं और प्रथम गुरु नानक देव जी हैं जिनका पूरा जीवन त्याग और उपदेशों से भरा रहा है. बाबा जी ने अनेक यात्राएं करके उपदेश दिए. गुरु नानक देव जी के जीवन से हमेशा ही प्रेरणा मिलती है, उनका मन हमेशा भगवान में ही डूबा रहता था. गुरु नानक देव जी अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाकर व्यक्ति को ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाते हैं, गुरु नानक देव जी मानवता का प्रकाश फैलाने का संदेश देते हैं. यही कारण है कि उनकी जयंती दिवस को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है. इस पर्व के शुभ अवसर पर गुरुद्वारों में कीर्तन, लंगर का भव्य आयोजन किया जाएगा और प्रभात फेरी की जाएगी. ध्यान दें, सिख धर्म में इस पर्व को गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव या प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है.
(डिस्क्लेमर- यह लेख सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है, तिथि और मुहूर्त स्थानीय पंचांग अनुसार बदल सकते हैं, कृपया अपने नजदीकी गुरुद्वारा या विद्वान से पहले अवश्य पुष्टि करें.)
और पढ़ें- शृंगार से मंडप सजाने तक... इन सामानों की पड़ेगी जरूरत, देखें तुलसी विवाह की पूजा सामग्री लिस्ट