SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आज नए साल की शुभकामनाएं क्यों दे रहे हैं लोग? जानिए किन 2 कैलेंडर्स के तहत शुरू हुआ 'न्यू ईयर'

नवंबर का महीना चल रहा है और मोबाइल नए साल की शुभकामनाओं का मैसेज दिख जाए तो आश्‍चर्य होना लाजिमी है. लेकिन ये सच है कि 2 कैलेंडर के अनुसार आज कार्तिक शुक्‍ल प्रतिपदा से नया वर्ष प्रारंभ हो रहा है.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 10, 2026, 10:34 AM IST | Updated: Nov 10, 2026, 10:39 AM IST
Image Credit: गुजराती और जैन कैलेंडर में कार्तिक शुक्‍ल प्रतिपदा से नए साल की शुरुआत मानी जाती है. (Photo:AI)
Join

आज देश के एक राज्‍य में नया साल मनाया जा रहा है. जबकि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार पूरी दुनिया 1 जनवरी को न्‍यू ईयर मनाती है. वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्‍ल प्रतिपदा को यानी चैत्र नवरात्र के पहले दिन हिंदू नववर्ष मनाया जाता है. वहीं गुजराती नववर्ष कार्तिक शुक्‍ल प्रतिपदा से प्रारंभ होता है. इस राज्‍य में दिवाली के अगले दिन से नए साल की शुरुआत मानी जाती है. इसके अलावा जैन धर्म में भी दीपावली के दिन भगवान महावीर के निर्वाण (मोक्ष प्राप्ति) के बाद अगले दिन से नया साल माना जाता है.

गुजराती नववर्ष बेस्‍तु वारस

ज्‍योतिषाचार्य आचार्य विक्रमादित्‍य कहते हैं कि भारत में प्राचीन काल में कार्तिक शुक्‍ल प्रतिपदा से ही नए साल की शुरुआत मानी जाती थी. क्‍योंकि इसी दिन से व्‍यापारी वर्ग अपने नए बहीखाते का उपयोग शुरू करते थे. आज भी कई जगहों पर यह परंपरा है.

प्रमुख तौर पर गुजरात में इस दिन बेस्‍तु वारस पर्व मनाया जाता है. इसे नूतन वर्ष भी कहते हैं. इसी दिन से गुजराती कैलेंडर के अनुसार विक्रम संवत 2083 के नए कार्तिक वर्ष का आरंभ होता है. इस साल कार्तिक शुक्‍ल प्रतिपदा तिथि 9 नवंबर की दोपहर 12:31 बजे से 10 नवंबर की दोपहर 2 बजे तक है. चूंकि प्रतिपदा तिथि का सूर्योदय 10 नवंबर की सुबह हो रहा है इसलिए गुजराती नववर्ष 10 नवंबर से मनाया जाएगा.

नए बही खाते पर शुभ-लाभ

दिवाली के दिन नए बही खाते की पूजा होती है और उन पर शुभ-लाभ लिखा जाता है. फिर अगले दिन से इन नए बही-खाते पर ही व्‍यापारी वर्ग कारोबार का हिसाब-किताब लिखते हैं. गुजरात व्‍यापार का बड़ा केंद्र रहा है और आज भी है.

गुजरात में नए बही-खातों की पूजन को चोपड़ा पूजन भी कहा जाता है. गुजराती में बहीखाता को चोपड़ा कहा जाता है. बहीखाते में शुभ-लाभ लिखने से मतलब है व्‍यापार या कामकाज शुभता से हो और साथ में आर्थिक उन्‍नति भी हो.

जैन धर्म का भी नया साल

वहीं जैन धर्म के अनुसार दिवाली के दिन भगवान महावीर स्‍वामी का निर्वाण हुआ था, यानी कि वे मोक्ष गए थे. इसलिए दिवाली के अगले दिन जैन कैलेंडर वीर निर्वाण संवत' का नया साल शुरू होता है.

वहीं महाराष्‍ट्र में आज दिवाली पड़वा पर्व मनाते हैं. इस दिन खरीदारी करना और शुभ कार्य करना अच्‍छा माना जाता है.

(Disclaimer-  यहां दी गई जानकारी हिंदू पंचांग, गुजराती और जैन कैलेंडर व ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. तिथियों में पंचांग और क्षेत्र के अनुसार मामूली अंतर हो सकता है. यह जानकारी केवल धार्मिक-सांस्कृतिक जानकारी के लिए है, इसे आधिकारिक सलाह न समझें.)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES