SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

इंद्र देव ने 7 दिन तक रुकने नहीं दी बारिश, जब डूबने लगा ब्रज तो कन्हैया ने उठा लिया पहाड़, गोवर्धन पूजा की कथा है अति रोचक

Goverdhan Puja Katha kahani: गोवर्धन पूजा पर्व कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मनाया जाता है. गोवर्धन पूजा क्यों की जाती है और इससे जुड़ी पौराणिक कथा क्या है? आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 09, 2026, 08:46 AM IST | Updated: Nov 09, 2026, 08:51 AM IST
Join

कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा पर्व मनाया जाता है और इस साल यह पर्व 10 नवंबर को मनाया जाएगा. वैसे तो यह पर्व दिवाली के अगले दिन ही मनाया जाता है लेकिन इस साल दिवाली ही और गोवर्धन पूजा के बीच एक दिन का गैप है. इस त्यौहार पर घर की महिलाएं गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाते हैं और उसकी विधि-विधान रूप से पूजा करते हैं और गोवर्धन आकृति की परिक्रमा करते हैं. भगवान कृष्ण को इस दिन 56 भोग लगाया जाता है. संध्या समय में दीपदान किया जाता है और उपले थापती हैं. हालांकि, गोवर्धन पूजा की विधि और परंपराओं में जगह के अनुसार बदलाव हो सकता है. आइए जानें कि गोवर्धन पूजा पर्व क्यों मनाया जाता है और इसकी पूरी कथा क्या है?

गोवर्धन पूजन की कथा

गोवर्धन पूजा के पीछे एक बहुत ही प्रसिद्ध कथा है. धार्मिक मान्यता है कि द्वापर युग में दीपावली के दूसरे ही दिन ब्रज मण्डल में इंद्र देव की विधि-विधान से पूजा की जाती थी. बारिश और फसल के लिए व्रजवासी इंद्रदेव की भव्य पूजा करते थे. एक बार की बात है श्री कृष्ण ने ब्रजवासियों को समझाया कि इंद्र देव की पूजा का कोई लाभ नहीं है बल्कि हमें हमारे गौ-वंश की उन्नति के लिए पर्वतों और पेड़ों की पूजा करनी चाहिए. भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों से कहा कि जीवन और आजीविका का आधार हमारा गोवर्धन पर्वत है, प्रकृति और पशुधन हैं.  ऐसे में हम सभी को प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इंद्रदेव की जगह गोवर्धन पर्वत की उपासना करनी चाहिए. इस तरह ब्रजवासियों ने गोवर्धन पर्वत की पूजा करनी शुरू की. फिर क्या था इंद्रदेव क्रोधित हो गए और ब्रज में तेज बारिश की. यह बारिश पूरे 7 दिन तक होती ही रही. देखते ही देखते पूरा ब्रज बारिश में डूबने लगा और ब्रजवासियों के जीवन में भारी संकट खड़ा हो गया. तब भगवान श्रीकृष्ण ने सभी ब्रजवासियों के संकट को दूर किया और गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया और उसके नीचे सभी ब्रजवासियों और उनके पशुओं ने शरण ली. कई दिनों तक बारिश होने के बाद भी गोवर्धन पर्वत के नीचे आकर सभी सुरक्षित रहें तब जाकर इंद्र देव का घमंड टूटा और उन्होंने लज्जित होकर बारिश रोक दी और श्रीकृष्ण व ब्रजवासियों से क्षमा मांगी. तब से ब्रजवासियों ने कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर गिरिराज जी की पूजा करनी शुरू की जिसे गोवर्धन पूजा पर्व कहा गया.

(Disclaimer: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पौराणिक कथाओं पर आधारित है. इसमें दी गई तिथि और पूजा विधि सामान्य जानकारी के लिए है. अपने क्षेत्र की परंपरा और स्थानीय पंचांग के अनुसार ही पूजा करें. यह लेख किसी भी तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES