SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

क्या सच में बदलती हैं हाथ की लकीरें? जानें हस्तरेखा शास्त्र का सच और बदलाव देखने का तरीका

इस खबर में जानिए क्या सच में समय के साथ हाथ की लकीरें बदलती हैं और हस्तरेखा शास्त्र इसके बारे में क्या कहता है. साथ ही समझेंगे कौन सी रेखाएं तेजी से बदलती हैं और इस बदलाव को खुद कैसे ट्रैक करें.

Written By Harsh Singh
Published: Sep 07, 2026, 05:01 PM IST | Updated: Sep 07, 2026, 05:32 PM IST
Join

कभी अपने हाथ को गौर से देखा है, कुछ साल पहले वाली फोटो निकालकर आज के हाथ से मिलाकर देखिए, फर्क साफ दिखेगा. जी हां, हाथ की लकीरें सच में बदलती हैं.

ये बात सिर्फ हस्तरेखा शास्त्र नहीं कहता, बल्कि हजारों लोगों का अपना अनुभव भी इसकी गवाही देता है. ये रेखाएं किसी पत्थर पर खुदी हुई नहीं हैं, बल्कि जिंदा हैं. समय के साथ बढ़ती हैं, कभी टूटती हैं, तो कभी बिल्कुल नई लकीर उभर आती है.

हथेली असल में बताती क्या है?

सोचिए, हथेली को अगर एक तरह का नक्शा माना जाए तो ये हमारे दिमाग और नसों का नक्शा है. हम क्या सोचते हैं, कैसी जिंदगी जीते हैं, सेहत कैसी है, इन सारी बातों का सीधा कनेक्शन हथेली से जुड़ा होता है.

इसलिए जब जिंदगी में कुछ बदलता है, तो उसका असर धीरे-धीरे हाथ पर भी दिखने लगता है. जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा इन तीनों को हाथ की रीढ़ माना जाता है.

बचपन में जो शक्ल इनकी होती है, बुढ़ापे तक करीब-करीब वैसी ही बनी रहती है. इनमें कोई बड़ा उलटफेर देखने को कम ही मिलता है.

पर ये रेखाएं जल्दी पलट जाती हैं

दूसरी तरफ भाग्य रेखा, सूर्य रेखा और स्वास्थ्य रेखा जैसी लकीरें बहुत तेजी से बदलती हैं. एक-दो साल में ही इनका रूप-रंग अलग हो सकता है.

शायद इसीलिए बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि किस्मत पल में बदल जाती है और ये बात हाथ पर भी सच साबित होती दिखती है.

सिर्फ एक हाथ देखने से काम नहीं चलता

अगर आप दायें हाथ से काम करते हैं, तो आपका बायां हाथ बताता है कि आप जन्म से कैसे हैं. ये हाथ बहुत कम बदलता है.

लेकिन जो हाथ आप रोज इस्तेमाल करते हैं, वो आपकी मेहनत और आपके फैसलों की पूरी कहानी लिखता जाता है. यहीं सबसे ज्यादा और सबसे तेज बदलाव दिखता है.

खुद कैसे पकड़ें ये बदलाव?

ये बदलाव इतना धीरे-धीरे होता है कि आंखों से पकड़ना आसान नहीं. एक तरकीब है, हर छह-सात महीने में अच्छी रोशनी में हाथ की एक साफ फोटो खींच लें.

चाहें तो स्याही लगाकर कागज पर छाप भी बना सकते हैं. फिर कुछ महीनों बाद पुरानी और नई फोटो साथ रखकर देखें - फर्क खुद ब खुद नजर आ जाएगा.

भारतीय सामुद्रिक शास्त्र का मानना है कि इंसान अपनी मेहनत और अच्छे कामों से अपनी किस्मत की लकीरें खुद बदल सकता है.

मतलब हाथ की ये रेखाएं सिर्फ आने वाले कल के बारे में नहीं बतातीं, बल्कि अब तक जी गई जिंदगी की झलक भी दिखा देती हैं.

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी हस्तरेखा शास्त्र और परंपरागत मान्यताओं पर आधारित है. यह केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है, इसे वैज्ञानिक तथ्य के रूप में न लें. यह वेबसाइट/चैनल इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES