SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चाहते हैं मां लक्ष्मी नाराज न हों? तो जान लें धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं झाड़ू, इसे घर में रखने से जुड़ी क्या हैं जरूरी बातें

धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ क्यों माना जाता है, इसका मां लक्ष्मी से क्या संबंध है और झाड़ू से जुड़ी किन बातों का विशेष ध्यान रखने से घर में मां लक्ष्मी टिकी रहती हैं? आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Oct 25, 2026, 10:37 PM IST | Updated: Oct 25, 2026, 10:41 PM IST
Join

हर साल कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि पर  धनतेरस पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इसी तरह इस साल भी हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक धनतेरस पर्व 6 नवंबर को मनाया जाएगा. यह पर्व केवल नई चीजों को खरीदने का नहीं होता है बल्कि इस दिन आयुर्वेद, चिकित्सा विज्ञान अच्छे स्वास्थ्य के देवता भगवान धन्वंतरि की उपासना की जाती है. यह पर्व धन की देखरेख करने वाले कुबेर देव की उपासना का है और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने का है. इस दिन लोग सोना-चांदी जैसे कई कीमती सामान लेकर आते हैं, इसके अलावा इस दिन झाड़ू खरीदकर घर लाने की भी परंपरा है. आइए जानें धनतेरस पर्व पर झाड़ू खरीदकर लाने का क्या महत्व है और झाड़ू से जुड़ी किन बातों का ध्यान रखने से मां लक्ष्मी नाराज नहीं होती हैं.

धनतेरस 2026 कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल धनतेरस 6 नवंबर 2026 को शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा. शाम के समय इस दिन कुबेर देव, भगवान धन्वंतरि और देवी लक्ष्मी की उपासना की जाएगी. उससे पहले इसी दिन सुबह के समय घर की साफ-सफाई की जाएगी.

धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं झाड़ू?

धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के मौके पर जिस तरह सोना-चांदी या बर्तन खरीदकर घर लाया जाता है उसी तरह घर में झाड़ू खरीद कर लाने से घर की सुख-समृद्धि बढ़ती है. इस दिन झाड़ू खरीदकर घर लाना अति शुभ माना जाता है. झाड़ू खरीदने को लेकर ये भी मान्यता है कि इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है ऐसे में जब धनतेरस पर नई झाड़ू को खरीदकर घर ले आते हैं तो घर में साक्षात लक्ष्मी प्रवेश करती हैं. एक मान्यता ये भी है कि जिस घर में झाड़ू होता है वहां पर दरिद्रता की देवी और गंदगी में रहने वाली देवी अलक्ष्मी का वास नहीं होता है और न ही ऐसे घर में किसी भी तरह का आर्थिक संकट पैदा होता है.

घर में झाड़ू रखने के नियम

धार्मिक मान्यता है कि झाड़ू में मां लक्ष्मी वास करती हैं ऐसे में झाड़ू को सम्मान देते हुए उसे फर्श पर लिटाकर रखें. इसे खड़ा करके रखना अशुभ माना जाता है.

ध्यान रहे घर में झाड़ू को इस तरह से रखें कि उस पर बाहर के लोगों की नजर न पड़ सके. इसके अलावा इसे ऐसी जगह पर रखें कि किसी का पैर इस पर न पड़े. अगर ऐसा होगा तो मां लक्ष्मी नाराज होकर घर से जा सकती हैं. ऐसे में झाड़ू को पूरा सम्मान दें और अच्छे से रखें.

(डिस्क्लेमर- यह जानकारी पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें.)

और पढ़ें- Dhanteras 2026: सुई से तेल तक.. धनतेरस पर गलती से भी किसी को न दें ये चीजें, वरना सौभाग्य और धन से धो बैठेंगे हाथ!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES