Dhanteras Upay: धनतेरस पर कर लें ये 7 अचूक उपाय, एक साथ होगी धन की देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा!
Dhanteras Upay in Hindi: धनतेरस पर्व पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अगर कुछ अचूक उपाय कर लें तो जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर विशेष आशीर्वाद देती हैं.
Dhanteras Maha Upay in Hindi: हिंदू धर्म में कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का बड़ा महत्व है क्योंकि इस तिथि पर धूमधाम से धनतेरस पर्व मनाया जाता है. इस साल धनतेरस 6 नवंबर को मनाया जाएगा. इस दिन घर की साफ-सफाई कर धन की देवी मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर देव और आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है. इस दिन अगर कुछ जरूरी उपाय करें तो मां लक्ष्मी से धन-संपदा प्राप्ति का आशीर्वाद पा सकते हैं साथ ही भगवान विष्णु की कृपा भी पा सकते हैं. आइए जानें धनतेरस पर्व पर कौन से 7 अचूक उपाय कर सकते हैं.
कपूर और लौंग का उपाय
धनतेरस पर घर की साफ-सफाई करें और तिजोरी को भी साफ करें. तिजोरी के पास कपूर में लौंग डालकर जलाएं. मान्यता है कि इस उपाय से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन की आवक बढ़ती है.
दीया जलाने का उपाय
धनतेरस के दिन शाम के समय घर के हर कोने में मिट्टी या धातु का दीया जरूर जलाएं. इससे मां लक्ष्मी घर में स्थाई रूप से वास करती हैं. धन-संपदा 13 गुना बढ़ती है.
गोमती चक्र का उपाय
धनतेरस की रात पूजा के बाद धन रखने वाली जगह या तिजोरी में गोमती चक्र जरूर रख दें. हर ओर सकारात्मकता फैलेगी और धन-संपदा दिन-रात बढ़ती जाएगी.
श्रीयंत्र का उपाय
धनतेरस के दिन अगर उचित पंडित की उपस्थिति में घर में श्रीयंत्र स्थापित कर उसकी विधि-विधान से पूजा करें तो मां लक्ष्मी आपके घर से कभी भी नहीं जाएंगी. हर ओर से धन लाभ के रास्ते खुलेंगे.
नमक, धनिया और हल्दी का उपाय
धनतेरस पर कुछ चीजें जरूर खरीदें जैसे नमक, धनिया और हल्दी, ये सभी चीजें अति शुभ मानी जाती हैं. मान्यता है कि इन चीजों को घर में धनतेरस पर्व पर खरीदकर लाने से धन हानि नहीं होती है. इस दिन धनिया मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि के चरणों में चढ़ाएं तो धन बढ़ता है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है.
दान का उपाय
धनतेरस पर्व पर जरूरतमंदों में चीनी, बताशा, खीर, चावल से लेकर सफेद वस्त्र का दान करें तो लाभकारी होगा. ध्यान रहे दान दिन के समय करें न कि शाम या रात के समय. इस उपाय को करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है. जमा पूंजी बढ़ती है और जीवन की बाधाओं का अंत होता है.
पौधे का उपाय
धनतेरस के दिन अगर सुबह-सवेरे स्नान आदि कर लें, इसके बाद केले का पौधा लगाएं या कोई सुगंधित फूल का पौधा लगाएं तो इससे मां लक्ष्मी तो प्रसन्न होंगी ही इसके साथ ही भगवान विष्णु की कृपा भी घर पर बनी रहेगी. जीवन में भी समृद्धि और सफलता पाने के रास्ते खुलेंगे.
(डिस्क्लेमर- यह लेख धार्मिक मान्यताओं, शास्त्रों और लोक परंपराओं पर आधारित है. इसमें बताए गए उपायों की सफलता की हम पुष्टि नहीं करते. किसी भी उपाय को करने से पहले अपने विद्वान पंडित या ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें. इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है.)
और पढ़ें- Govardhan Puja 2026: इस साल कब मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा पर्व? जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त