App

पति-पत्नी में बनती नहीं और हर दिन होता है क्लेश? आजमाएं बेडरूम से जुड़े ये 4 वास्तु टिप्स, जल्द दिखेंगे फायदे!

Vastu Tips Remedies And Tips: अगर बार-बार पति-पत्नी में झगड़ा होता है या अनबन की स्थिति बनी रहती है तो वास्तु शास्त्र से जुड़े कुछ सरल उपायों को कर सकते हैं. ऐसे वास्तु उपाय जिनको करने के फायदे जल्दी ही दिखते हैं. ऐसे उपाय जिससे रिश्ते को बचाया जा सके और प्यार बड़ सके.

पति-पत्नी में बनती नहीं और हर दिन होता है क्लेश? आजमाएं बेडरूम से जुड़े ये 4 वास्तु टिप्स, जल्द दिखेंगे फायदे!

शादी के कुछ समय बाद बात-बात झगड़ा और मनमुटाव होना एक बहुत ही आम बात होती है लेकिन कुछ लोगों के साथ ऐसा भी होता है कि न चाहते हुए भी विवाद बढ़ने लगता है और पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार की जगह तनाव की स्थिति बनी रहती है. कई बार तो छोटी-छोटी बातों पर भी बड़ी बहस हो जाती है, हर दिन के झगड़े, बिना वजह के तनाव और एक-दूसरे से लगातार दूर होते जाना, धीरे-धीरे आपके रिश्ते को ही खत्म कर सकता है. ऐसे में जरूरी है कि रिश्ते में सुधार लाने पर ध्यान दिया जाए. इसके लिए सबसे पहले तो ये चेक करें कि क्या आपके घर में खासकर बेडरूम में कोई वास्तु संबंधी गड़बड़ी तो नहीं हैं क्योंकि इससे भी कपल के रिश्ते खराब होते हैं. आइए इस लेख में जानें कि पति-पत्नी में अगर न बनती हो या हर दिन क्लेश रहता हो तो कौन से बेडरूम से वास्तु टिप्स आजमाएं ताकि जल्द फायदा हो सके.

बेडरूम से जुड़े वास्तु टिप्स

खिड़की से जुड़ा वास्तु टिप्स क्या है?

अगर आपके वैवाहिक जीवन का सुख खत्म हो गया है और विवाद व टकराव बढ़ गया है तो हो सकता है कि आपके बेडरूम में कुछ वास्तु संबंधी गड़बड़ी हो. ध्यान दें बेडरूम के बेड को कभी भी खिड़की से चिपकाकर न लगाएं. इससे रिश्तों में शांति नहीं बचती है.

बेड से जुड़ा वास्तु टिप्स क्या है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार पति-पत्नी को अपने बेडरूम में हमेशा लकड़ी का बेड का ही इस्तेमाल में लाना चाहिए. भूल से भी लोहे के बेड पर न सोएं. इससे रिश्ते में कड़वाहट बढ़ जाएगी और धीरे-धीरे रिश्ते में दूरियां अपनी जगह बना लेंगी.

गद्दे से जुड़ा वास्तु टिप्स क्या है?

ध्यान रखें कि बेड पर डबल गद्दा यानी अलग-अगल दो गद्दे न लगाएं बल्कि एक बड़े सिंगल गद्दे को इस्तेमाल में लाएं. दो अलग-अलग गद्दे लगाने से पति-पत्नी के बीच का तनाव बढ़ सकता है. मतभेद और मनमुटाव भी तेजी से बढ़ सकता है.

कटोरी में सेंधा नमक रखने का वास्तु टिप्स क्या है?

वास्तु शास्त्र की मानें तो बेडरूम के दक्षिण पश्चिम दिशा में अगर एक कटोरी में सेंधा नमक रख दें और 15 दिन पर कटोरी को बदलते रहें तो कमरे की सारी नकारात्मक ऊर्जा का नाश समय-समय पर होता रहेगा. इस उपाय को करते ही आप देखेंगे कि आपके रिश्ते में एक सकारात्मक बदलाव आने लगा है और प्यार बढ़ने लगा है.

(डिस्क्लेमर- वास्‍तु टिप्‍स और उपायों की स्‍टोरी के लिए - यह जानकारी पारंपरिक वास्तु एवं ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More