SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Dhanteras 2026: क्या होता है कुबेर यंत्र, इसे घर की किस दिशा में रखना शुभ? जानें इसकी स्थापना विधि

Dhanteras 2026 Kuber Yantra: हिंदू धर्म में धनतेरस पर्व का विशेष महत्व है. इस दिन जो भी भक्त कुबेर यंत्र को स्थापित कर उसकी विधि-विधान से पूजा करते हैं, उनके जीवन से आर्थिक संकट दूर होता है और घर में सुख और समृद्धि का संचार होता है. आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 04, 2026, 09:19 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 09:31 PM IST
Join

धनतेरस 2026: धनतेरस पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. इस पर्व पर कुबेर देव, भगवान धन्वंतरी और देवी लक्ष्मी की उपासना करने का विधान है. धनतेरस पर्व पर कुबेर देव की विशेष कृपा पाने के लिए अगर इस दिन घर या दुकान में विधि-विधान से कुबेर यंत्र की स्थापना करें तो यह घर के लिए अति शुभ फलदायी हो सकता है. धार्मिक मान्यता है कि कुबेर देव धन के देवता हैं जो प्रसन्न होकर अपने भक्तों को आर्थिक उन्नति और खुशहाली पाने का आशीर्वाद देते हैं. इस साल धनतेरस पर्व 6 नवंबर 2026, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा. आइए जानें कि कुबेर यंत्र रखने की सही दिशा और जगह क्या है, इसकी स्थापना विधि और इससे जुड़ी ध्यान देने वाली बातें क्या हैं.

क्या होता है कुबेर यंत्र?

कुबेर यंत्र एक विशेष ज्यामितीय आकृति है जिसका विशेष धार्मिक महत्व है. इसे  घर या दुकान की उस जगह पर स्थापित करना चाहिए जहां पर पैसे रखे जाते हो या तिजोरी हो. ऐसी जगहों पर कुबेर यंत्र को स्थापित करने से घर के धन की सुरक्षा होती है. जिस घर में कुबेर यंत्र होता है उस घर के धन संबंधी मामले सुलझ जाते हैं और वहां के धन की सुरक्षा स्वयं कुबेर देव करते हैं. कुबेर यंत्र की नियमित पूजा करने से घर में किसी भी तरह की नकारात्मकता का वास नहीं होता है. घर के लोग धन के मामले में सही फैसले लेते हैं और धन हानि रुक जाती है.

धनतेरस पर कैसे करें कुबेर यंत्र की स्थापना?

घर या व्यापारिक स्थल पर कुबेर यंत्र को स्थापित कर रहें है तो वहां पहले ही साफ-सफाई कर लें.
धनतेरस के दिन स्नान आदि कर साफ कपड़े पहनें और पूजा स्थान को गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करें.
अब एक पीला या लाल कपड़ा बिछाएं और उस पर कुबेर यंत्र को स्थापित करें.
अब कुबेर यंत्र को धूप-दीप दिखाएं, अक्षत और कुमकुम अर्पित करें.
अब पंडित जी के बताए मंत्रों का जाप करें.
यंत्र को स्थापित करने के लिए सही जगह और दिशा को चुनें और वहीं सम्मान पूर्वक लगा दें.

किस दिशा में रखें कुबेर यंत्र?

कुबेर यंत्र को घर या दुकान में स्थापित कर रहे हैं तो इसकी दिशा का विशेष ध्यान रखें. यंत्र को बुधवार के दिन, किसी विशेष शुभ मुहूर्त पर या धनतेरस के दिन स्थापित करें. वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में इसे स्थापित करने से इसका पूरा लाभ प्राप्त होगा. ध्यान रखें कि कुबेर यंत्र का मुख दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए और पूजा करने वाले व्यक्ति का मुख उत्तर दिशा में होना चाहिए.

कुबेर यंत्र से जुड़े ध्यान देने वाली बातें

कुबेर यंत्र की नियमित साफ-सफाई करते रहें और पूजा करें. 
धूप-दीप करें और श्रद्धा भाव से मंत्रों का जाप करें.
घर में इस यंत्र को ऐसी जगह पर रखें जहां धन रखा होता है.

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, वास्तु शास्त्र और ज्योतिष पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है, धन लाभ की कोई गारंटी नहीं है. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले अपने पंडित या विद्वान से सलाह जरूर लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES