Dhanteras 2026: इन सामग्री के बिना पूरी नहीं होगी धनतेरस पूजा, यहां देखें सामान की पूरी लिस्ट
Dhanteras 2026: हिंदू धर्म में धनतेरस पर्व का विशेष महत्व है, इस दिन की पूजा अधूरी न रह जाए इसके लिए जरूरी है कि धनतेरस पर्व पर पूजा की सामग्री पहले ही जुटा लें. आइए जानें धनतेरस पूजा की सामानों की पूरी लिस्ट.
हिंदू धर्म में धनतेरस पर्व का बड़ा महत्व है. यह पर्व दीपावली से पहले आता है. इस दिन घर की साफ-सफाई की जाती है और फिर शाम के समय विधि-विधान से भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, कुबेर देव और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो भी व्यक्ति अपने घर में धनतेरस के दिन पूजा करता है उसके घर में सुख-समृद्धि आती है और धन की आवक बढ़ती है. धनतेरस की पूजा में किसी भी तरह की कमी न रह जाए इसके लिए जरूरी है कि इस दिन के लिए सभी पूजन सामग्री जुटा ली जाएं. आइए जानें धनतेरस पूजा के लिए किन सामग्री का होना जरूरी है.
धनतेरस कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर 2026 को सुबह के समय 09 बजकर 30 मिनट पर शुरू होकर 7 नवंबर 2026 को सुबह के 11 बजकर 45 मिनट पर खत्म होगी. इस तरह उदयातिथि में धनतेरस पर्व 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को है. ध्यान दें, धनतेरस पूजा का मुहूर्त शाम 6 बजकर 19 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 17 मिनट तक होगा. प्रदोष काल का समय शाम 5 बजकर 49 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 23 मिनट तक होगा.
धनतेरस पूजन सामग्री
धनतेरस पर मुख्य रूप से भगवान धन्वंतरि, धन के देवता कुबेर देव और माता लक्ष्मी की उपासना की जाती है. ऐसे में इस दिन की सामग्री इन्हीं देवी-देवता से जुड़ी सामग्री घर लेकर आएं. आइए धनतेरस पूजा की सामग्री लिस्ट पर एक नजर डालें.
प्रतिमा और स्थापना सामग्री
बैठे हुए मुद्रा में लक्ष्मी-गणेश जी की अलग-अलग प्रतिमा.
कुबेर देव की प्रतिमा या चित्र.
प्रतिमा स्थापना के लिए लकड़ी की चौकी और लाल या पीला वस्त्र.
अन्य पूजन सामग्री
पवित्र जल, गंगाजल, पूजा का कलश.
तिलक के लिए रोली, कुमकुम
अर्पित करने के लिए अक्षत
हाथ में बांधने के लिए मौली या कलावा.
दीप व धूप जलाने के लिए सामग्री
घी के 5 या 11 दीये, तेल का दीया
रुई की बत्ती, शुद्ध घी
धूप, अगरबत्ती, कपूर.
धनतेरस पर कौन सी चीजें खरीदकर लाएं
सोना-चांदी के सिक्के, झाड़ू, धनिया के बीज खरीदकर लाएं
11-11 की संख्या में कौड़ी, बताशे और गोमती चक्र
कुछ नए नोट
भोग और फूल सामग्री
शक्कर या गुड़, लड्डू, बर्फी और सफेद मिठाई का भोग
फल में केले और सेब
ताजे फूल और पूजा की थाली
(डिस्क्लेमर -यह लेख सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. पंचांग, तिथि और शुभ मुहूर्त में स्थानीय समय व पंचांग भेद से अंतर संभव है. किसी भी पूजा या खरीदारी से पहले अपने विद्वान पंडित या ज्योतिषाचार्य से परामर्श अवश्य लें.)