SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Chhath Puja 2026: ठेकुआ नहीं तो अधूरी रह जाएगी छठ पूजा! सूर्य देव को यही प्रसाद क्यों चढ़ता है?

Chhath Puja Kab Hai 2026: छठी मैया को मुख्य प्रसाद के रूप में ठेकुआ ही क्यों चढ़ाया जाता है, सूर्य देव को ठेकुआ चढ़ाने का धार्मिक महत्व क्या है और इसके पीछे छिपी पुरानी परंपरा का रहस्य क्या है? आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 11, 2026, 05:28 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 05:33 PM IST
Join

Chhath 2026: बिहार से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक, छठ पर्व को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. छठ पूजा के महापर्व में वैसे तो तरह-तरह के फल चढ़ाए जाते हैं, गन्ना से लेकर कई तरह के मौसमी फल और ठेकुआ, लेकिन इस पूजा में छठी मैया को मुख्य प्रसाद के रूप में ठेकुआ चढ़ाने की परंपरा पुरानी है. छठ पूजा का ध्यान आते ही दिमाग में जो पहला नाम आता है वो है ठेकुआ. ऐसे में एक सवाल आता है कि आखिर छठी मैया को मुख्य प्रसाद के रूप में ठेकुआ ही क्यों चढ़ाया जाता है, क्यों इस प्रसाद के बिना छठ पूजा अधूरी मानी जाती है? आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

गुड़, गेहूं और घी का मेल

ठेकुआ बनाने के लिए मुख्य रूप से गेहूं का आटा चाहिए, इसमें गुड़ और थोड़ा-सा घी मिलाएं. इसके बाद सौंफ, इलायची और नारियल डालें. इन सामग्रियों को अच्छे से मिला लें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गूंद लें. अब इसे थोड़ी देर के लिए रेस्ट करने के लिए रख दें. अब इसे घी में तलें. ध्यान रखें कि छठ पूजा के प्रसाद बनाते समय तन और मन को पूरी तरह से शुद्ध रखें. रसोई घर और बर्तनों को अच्छे से साफ कर लें. हो सके तो पारंपरिक चूल्हे पर इसे तलें यानी ईंट से चूल्हा बनाएं और लकड़ी से आग जलाकर ठेकुआ तलें.

छठी मैया को प्रमुख प्रसाद में ठेकुआ ही क्यों चढ़ाते हैं?

छठी मैया का प्रिय प्रसाद
छठी मैया को प्रमुख प्रसाद में ठेकुआ ही क्यों चढ़ाया जाता है, इसे लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं. एक मान्यता तो ये भी है कि ठेकुआ का प्रसाद छठी मैया को अति प्रिय है. जब माता को ठेकुआ चढ़ाया जाता है तब माता प्रसन्न होकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं.

ठेकुआ से मिलती है ऊर्जा
ठेकुआ की सामग्री पर ध्यान दें तो इसमें गेहूं, गुड़ और घी होते हैं जिनका मेल शरीर को सूर्य की तरह ही ऊर्जा देता है. ठेकुआ खाने की शुरुआत तब से की जाती है जब ठंड शुरू होती है. ठेकुआ खाने से शरीर को गर्मी मिलती है. ठेकुए का आकार लगभग गोल होता है. इस तरह ठेकुआ सूर्य देव का प्रतीक है. ऐसे में छठ पूजा में जब ठेकुआ चढ़ाया जाता है तो एक साथ सूर्य देव और छठी मैया दोनों की कृपा प्राप्त होती है.

(Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी, धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है. इसे किसी भी तरह की ज्योतिषीय या चिकित्सीय सलाह न समझें. व्रत और प्रसाद से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले अपने परिवार के बड़े-बुजुर्गों या धर्माचार्य से सलाह अवश्य लें.)

और पढ़ें- छठ पूजा में यूं ही नहीं होता बांस से बने सूप और दउरा का उपयोग, इससे जुड़ी है व्रतियों की गहरी मान्यता!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES