SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कुछ ही देर में शुरू होगी खरना की पूजा, इसके बाद व्रती करेंगे 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत का संकल्प

13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ ही कार्तिक माह के छठ महापर्व की शुरुआत हो गई और आज 14 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पंचमी तिथि पर व्रती खरना करेंगे. आइए जानें खरना की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 14, 2026, 16:28 IST | Updated: Nov 14, 2026, 16:33 IST
Join

Chhath Puja 2026: छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर से ही नहाय-खाय के साथ हो चुकी है और अब छठ के दूसरे दिन खरना की पूजा की जाएगी. इसके साथ ही 36 घंटे का कठिन व्रत भी शुरू हो जाएगा. छठ पर्व पर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के घर-घर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. हर ओर छठ के पारंपरिक गीत सुनने को मिल रहे हैं, लोग छठ पूजा की तैयारियां कर रहे हैं, बाजार फल, सूप और दउरा से गुलजार हो गया है. खरना के दिन लोग खीर-रोटी का प्रसाद बनाकर ग्रहण करेंगे. इस दिन सुबह-सवेरे ही घरों की साफ-सफाई कर ली जाती है और व्रती साफ वस्त्र धारण कर मन को शांत रखते हैं और पूरे दिन अन्न-जल का त्याग करते हैं. आइए जानें आज खरना पूजा का समय क्या है और खरना की पूजा विधि

खरना पूजा और सूर्य अर्घ्य का मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, खरना की पूजा के लिए आज शाम 05:22 बजे से लेकर 07:46 बजे तक का समय शुभ होगा. ध्यान दें आज सूर्यास्त शाम 05:38 बजे होगा. डूबते सूर्य देव को प्रणाम करते हुए सूर्यास्त होते ही पूजा विधि पूर्ण की जाएगी. खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत का संकल्प लिया जाएगा और सुबह के अर्घ्य के साथ चौथे दिन व्रत का समापन होगा. 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा.

खरना की पूजा विधि और प्रसाद ग्रहण

आज 14 नवंबर को यानी कार्तिक शुक्ल पंचमी तिथि पर छठ पूजा के दूसरे दिन व्रती सुबह से शाम तक निर्जला उपवास करते हैं. इस दिन मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी जलाकर अरवा चावल से गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद बनाएंगे. इसके बाद सूर्यास्त होने पर खरना की पूजा की जाएगी. भगवान सूर्य और छठी मैया को इसी खीर रोटी का भोग लगाया जाएगा. इसके साथ कुछ फल भी रखे जाएंगे. पूजा के बाद सबसे पहले व्रती प्रसाद ग्रहण करेंगे और फिर पूरे परिवार में प्रसाद बांटा जाएगा. इस दिन साफ-सफाई और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए.

(डिस्क्लेमर- यह लेख केवल सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. मुहूर्त स्थानीय पंचांग के अनुसार बदल सकता है. व्रत करने से पहले स्वास्थ्य और पंचांग विशेषज्ञ से सलाह लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES