SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वैकुंठ चतुर्दशी पर होता है हरि-हर मिलन, काशी का अनोखा पर्व जब महादेव को चढ़ती है तुलसी और श्रीहरि को बेलपत्र!

आइए जानें इस साल वैकुंठ चतुर्दशी पर्व कब मनाया जाएगा, इस दिन काशी में हरि-हर मिलन की अनोखी परंपरा क्या है, क्यों इस दिन महादेव को तुलसी दल अर्पित किए जाते हैं और श्रीहरि को बेलपत्र चढ़ाया जाता है.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 22, 2026, 11:14 IST | Updated: Nov 22, 2026, 11:19 IST
Join

वैकुंठ चतुर्दशी पर्व का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है. कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर इस पर्व को मनाने का विधान है. इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु और भगवान शिव की साथ में पूजा की जाती है. इसे हरि-हर मिलन पर्व के रूप में भी मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन जो भी भक्त भगवान विष्णु और महादेव की उपासना करते हैं उनके जीवन के पाप कट जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है. वैकुंठ चतुर्दशी पर्व देव दीपावली से एक दिन पहले मनाने की परंपरा है.

काशी की अद्भुत परंपरा

कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी तिथि पर वैकुंठ चतुर्दशी पर्व पर काशी में एक अद्भुत परंपरा निभाई जाती है. इस दिन काशी विश्वनाथ मंदिर में विष्णु जी को श्रद्धा भाव से विराजमान किया जाता है. विष्णु जी को प्रिय तुलसी दल शिव जी को चढ़ाया जाता है. वहीं, महादेव के प्रिय बेलपत्र को विष्णु जी के चरणों में अर्पित किया जाता है. वैकुंठ चतुर्दशी पर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें तो सीधे वैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है.

वैकुंठ चतुर्दशी 2026 का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, वैकुंठ चतुर्दशी का पर्व इस साल 23 नवंबर, सोमवार के दिन मनाया जाएगा. वैकुंठ चतुर्दशी पर निशीथ काल में पूजा करने का विधान है. चतुर्दशी तिथि 23 नवंबर को प्रातः 02:36 बजे शुरू होगी और 23 नवंबर की रात को 11:42 बजे तिथि समाप्त हो जाएगी. पूजा के लिए निशीथ काल पूजा मुहूर्त 23 नवंबर की रात 11:41 बजे से शुरू होकर 24 नवंबर की रात 12:35 बजे समाप्त हो जाएगी. जगह के अनुसार मुहूर्त के समय में थोड़ा अंतर हो सकता है.

वैकुंठ चतुर्दशी कथा

पौराणिक कथा है कि एक बार विष्णु जी काशी पधारे थे ताकि वे अपने आराध्य महादेव की उपासना कर सकें. विष्णु जी ने मणिकर्णिका घाट पर स्नान किया, 1000 स्वर्ण कमल के फूल शिव जी को अर्पित कर उनकी उपासना की. शिवलिंग का अभिषेक किया. शिवजी ने विष्णु जी की परीक्षा लेने की ठानी, इसके लिए उन्होंने विष्णु जी के लाए गए 1000 स्वर्ण कमल फूलों में से एक फूल कम कर दिया. भगवान विष्णु कमल नयन हैं, ऐसे में जब एक फूल कम पड़ गया तो वे अपने कमल नयन को शिव जी के चरणों में अर्पित करने लगे. तभी विष्णु जी की भक्ति भावना से प्रसन्न होकर शिव जी प्रकट हुए और उनकी पूजा को स्वीकार कर लिया. वह तिथि कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी थी.

वैकुंठ चतुर्दशी का महत्व

वैकुंठ चतुर्दशी पर्व को लेकर एक और मान्यता है, चतुर्मास के बाद जब विष्णु जी जाग जाते हैं तो शिव जी वैकुंठ चतुर्दशी पर ही उन्हें संसार की बागडोर फिर श्रीहरि को सौंप देते हैं. एक मान्यता ये भी है कि इसी तिथि पर शिव जी ने सुदर्शन चक्र श्रीहरि को दिया था.

(Disclaimer (30 शब्द)यह लेख सामान्य धार्मिक जानकारी पर आधारित है, पंचांग व स्थानीय परंपराओं के अनुसार समय में अंतर हो सकता है. पूजा से पहले विद्वान पंडित से ही अवश्य परामर्श करें.)

और पढ़ें- काशी में मणिकर्णिका स्नान से खुलता है मोक्ष का रास्ता और मिट जाता है जीवन-मृत्यु का भेद, जानें स्नान विधि और कथा!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES