SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Baby Names: आपका बेटा भी शरद पूर्णिमा पर जन्मा है तो उसके लिए चुनें चंद्र देव से जुड़े नाम, एकदम अलग और सूंदर!

Chandra Dev Inspired Baby Names: आपका बेटा भी अगर शरद पूर्णिमा पर जन्मा है या आसपास के दिनों में उसका जन्म हुआ है तो उसके लिए आप चंद्र देव से जुड़े नाम चुन सकते हैं. आइए कुछ एकदम अलग और सूंदर नाम जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Oct 25, 2026, 04:03 PM IST | Updated: Oct 25, 2026, 04:12 PM IST
Join

Baby Names On Moon: हिंदू धर्म में चंद्रमा को देव मानकर पूजा जाता है. चंद्रमा शांति, सुंदरता और सकारात्मकता का प्रतीक है. अगर आपका बेटा शरद पूर्णिमा पर जन्मा है या इस पर्व के आसपास जन्मा है तो आपको अपने बच्चे के लिए चंद्रमा से जुड़े कुछ सुंदर नाम चुनने चाहिए. यहां हम चंद्र देव से प्रेरित कुछ सुंदर और अर्थपूर्ण नामों की लिस्ट लेकर आए हैं. चंद्र देव से जुड़ा नाम बच्चों के लिए शुभ माना गया है. आइए नामों की लिस्ट देखें.

बटे के लिए चंद्र देव से जुड़े सुंदर नाम

चित्रांक- इस नाम का अर्थ है चंद्रमा की तरह सुंदर व्‍यक्‍ति.
मोनांक- मोनांक का अर्थ है चंद्रमा जैसा शांत और गंभीर व्यक्ति.
रोहनिश- यह भी चंद्रमा का दूसरा नाम है जिसका अर्थ है रोहिणी के स्वामी यानी चंद्रमा.
शशांक- चंद्रमा के काले धब्बे को पुराने समय से ही खरगोश माना गया यानी शश. चंद्रमा पर शश का चिह्न होने के कारण इसे शशांक कहा गया.
मृगांक- इस नाम का अर्थ है जिसके अंक में या हृदय पर हिरण का चिह्न हो वो चंद्रमा.
मयंक- इस नाम का अर्थ है चंद्रमा जैसा शीतल, शांत और उज्ज्वल व्यक्ति. 
हिमांशु- यह भी चंद्र देव से जुड़ा नाम है. वो जिसकी किरणें शीतल हो या बर्फ जैसी ठंडी हो. 
चित्रेश- इस नाम का अर्थ है चमक का स्वामी, इसका एक अर्थ है आश्चर्यजनक रूप से सुंदर होना जोकि चंद्रमा है.
शशि- यह चंद्र देव का ही एक और नाम है. 
नीलेश- चंद्र देव को नीलेश कहते हैं जिसका मतलब है नीले आकाश का स्वामी यानी चंद्रमा.

शरद पूर्णिमा पर जन्मे लोग कैसे होते हैं?

शरद पूर्णिमा पर जन्मे लोग मन के शांत और कोमल होते हैं. गुस्सा नहीं करते हैं. गुस्सा आता भी है तो देर तक नहीं टिकता है.
शरद पूर्णिमा पर जन्मे लोग रूप-रंग से बहुत सुंदर और आकर्षक होते हैं. विशेषकर इनकी आंखें बहुत सुंदर होती है.
शरद पूर्णिमा पर जन्मे लोग कला, संगीत, कविता आदि में बहुत गुणी होते हैं. बहुत कल्पनाशील होते हैं.
बहुत जल्दी लोगों की बातें अपने दिल पर ले लेते हैं. दूसरों का दुख इन्हें भी बहुत दुखी कर देता है. 
शरद पूर्णिमा पर जन्मे लोगों पर देवी लक्ष्मी की कृपा होती है. ऐसे लोगों को जीवन में धन-समृद्धि की कोई कमी नहीं रहती है.
शरद पूर्णिमा पर जन्मे लोगों का मन थोड़ा चंचल होता है और एक जगह ज्यादा देर नहीं टिकता है.
शरद पूर्णिमा पर जन्मे लोग भावनाओं में बह जाते हैं और कई बार गलत फैसला ले लेते हैं.

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, संस्कृत ग्रंथों और सामान्य ज्योतिष पर आधारित है. नामों के अर्थ और व्यक्तित्व से जुड़ी बातें मान्यता हैं, वैज्ञानिक तथ्य नहीं. नाम चुनने से पहले परिवार और ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें.

और पढ़ें- Moon Story: चंद्र देव कैसे बन गए हर बच्चे के मामा, क्या है इनका देवी लक्ष्मी से संबंध? चंद्रमा की उत्पत्ति की कथा भी जानिए

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES