SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कोटा में बंदरों के हमले से घबराई महिला की मौत, घबराहट के बाद आया साइलेंट अटैक

कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के कंसुआ में छत पर कपड़े सुखाने गई 28 वर्षीय रेनू भट्ट पर बंदरों ने हमला कर दिया. हमले से घबराकर वह अचेत हो गईं. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के दौरान साइलेंट अटैक से मौत की बात बताई.

Edited By Ansh Raj
Published: Nov 16, 2026, 15:47 IST | Updated: Nov 16, 2026, 15:55 IST
Image Credit: Kota Monkey Attack AI Image
Join

कोटा शहर में बंदरों का आतंक अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है. उद्योग नगर थाना क्षेत्र के कंसुआ स्थित जागाओं के मोहल्ले में बंदरों के हमले के बाद घबराहट के चलते 28 वर्षीय विवाहिता रेनू भट्ट की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में चिंता का माहौल है.

छत पर कपड़े सुखाने गई थी महिला, अचानक बंदरों ने किया हमला
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर रेनू भट्ट अपने घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थीं. इसी दौरान लाल मुंह वाले बंदरों की एक टोली ने उन पर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले में एक बंदर महिला के कंधों पर चढ़ गया और उनके चेहरे व पीठ पर नाखून मार दिए. इस घटना से रेनू बुरी तरह घबरा गईं और अचेत होकर नीचे गिर पड़ीं.

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताई साइलेंट अटैक से मौत
महिला के अचेत होकर गिरने के बाद परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान साइलेंट अटैक से मौत होने की बात बताई. इस घटना ने एक बार फिर शहर में बंदरों की बढ़ती समस्या को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

घरों में घुसकर सामान उठा ले जाते हैं बंदर
स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में बंदरों का आतंक लंबे समय से परेशानी का कारण बना हुआ है. बंदर घरों में घुस जाते हैं और सामान तक उठाकर ले जाते हैं. लोगों का कहना है कि बंदरों की इस समस्या से आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं क्षेत्रीय कांग्रेस पार्षद विनोद कुमार ने बताया कि बंदरों की समस्या को लेकर लोगों में नाराजगी है. उन्होंने नगर निगम महापौर को ज्ञापन देकर बंदरों को पकड़ने की मांग करने की बात कही है. रेनू भट्ट की मौत के बाद क्षेत्र में बंदरों के आतंक और लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES