SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सरकारी अस्पताल का मेल नर्स नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार: घर से कैश और इंजेक्शन बरामद

Tonk News: टोंक में 'नशा मुक्त टोंक' अभियान के तहत DST और कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सरकारी अस्पताल में कार्यरत मेल नर्स अकबर खान मंसूरी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के किराये के मकान से अल्प्राजोलम टैबलेट, ट्रामाडोल समेत कई तरह की दवाइयां और इंजेक्शन बरामद किए हैं.

Written By Aman Singh
Published: Oct 11, 2026, 10:31 PM IST | Updated: Oct 11, 2026, 10:41 PM IST
Image Credit: AI Image
Join

Tonk News: राजस्थान के टोंक जिले में "नशा मुक्त टोंक" अभियान के तहत पुलिस ने नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. DST टीम और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सरकारी अस्पताल टोंक में कार्यरत मेल नर्स अकबर खान मंसूरी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपी के मकान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और इंजेक्शन बरामद करने के साथ 47,270 रुपये की नकद राशि भी जब्त की है.

आरोप के घर से मिलीं प्रतिबंधित नशीली दवाइयां

जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी टोंक मृत्युंजय मिश्रा और DST प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में गठित टीमों ने 10 अक्टूबर 2026 को यह कार्रवाई की.

पुलिस के अनुसार, आरोपी अकबर खान मंसूरी के मकान की तलाशी ली गई. आरोपी मूल रूप से कल्याण मोहल्ला, ककोड़, थाना बनेठा का निवासी है और वर्तमान में टोंक के काली पलटन क्षेत्र स्थित शहादतगंज में किराये के मकान में रह रहा था. तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां और इंजेक्शन मिले. पुलिस को बरामद दवाइयों में कुछ सरकारी सप्लाई की दवाइयां होने का भी संदेह है.

ये दवाइयां और इंजेक्शन हुए बरामद

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कार्रवाई में 530 अल्प्राजोलम टैबलेट, 315 ट्रामाडोल इंजेक्शन, 400 डेक्सामेथासोन इंजेक्शन, 200 एमकासिन इंजेक्शन, 200 फिनिरामिन मेलिएट इंजेक्शन, 89 मेटोक्लोप्रामाइड इंजेक्शन, 50 डाइसाइक्लोमाइन इंजेक्शन, 50 जेंटामाइसिन इंजेक्शन, 124 रैनिटिडिन इंजेक्शन, 80 एट्रोपिन एवं फेनोफिलिन इंजेक्शन, 16 फेटोप्राजोल सोडियम इंजेक्शन, 21 एमकासिन सल्फेट इंजेक्शन और 24 हाइड्रोइलेक्ट्रिकल सोडियम सक्सिनेट इंजेक्शन सहित नकदी जब्त की गई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. मामले में दवाइयों की आपूर्ति, उनके स्रोत और अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.

नशे के कारोबार पर पुलिस की नजर

टोंक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा मुक्त टोंक अभियान के तहत प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

टोंक जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ जिला विशेष टीम (DST) ने कार्रवाई करते हुए 135 किलोग्राम कथित नकली घी जब्त किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पप्पू यादव (49), निवासी बरोनी को गिरफ्तार किया है. मौके से नकली घी बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए गए हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, DST टीम को मिलावटखोरी की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई. मौके से घी तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली भट्टी, गैस सिलेंडर, वजन तौलने का कांटा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. कार्रवाई के दौरान निवाई थाना पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाजार में उपलब्ध चंबल ब्रांड के तेल और पाम ऑयल को मिलाकर कथित तौर पर घी तैयार किया जा रहा था. जब्त सामग्री की जांच और नमूनों की रिपोर्ट से उत्पाद की गुणवत्ता तथा मिलावट की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी.

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है. जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कथित नकली घी कहां तैयार किया जा रहा था और इसकी सप्लाई किन क्षेत्रों में की जानी थी. इस कारोबार में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES