SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पुलिस ने रुकवाई गाड़ियां, तीनों आरोपियों को एक गाड़ी में किया शिफ्ट

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मंदसौर के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मुंबई पुलिस ने तीनों आरोपियों को एक ही गाड़ी में शिफ्ट किया. इससे पहले रिहान अलग वाहन में था. बताया जा रहा है कि रिहान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित के संपर्क में था और हमले को लेकर उससे बातचीत हुई थी.

Written By Ansh Raj
Published: Oct 20, 2026, 07:11 AM IST | Updated: Oct 20, 2026, 02:09 PM IST
Image Credit: Tiger Shroff Firing Case
Join

Breaking News: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मंदसौर के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मुंबई पुलिस ने गाड़ियां रुकवाकर तीनों आरोपियों को एक ही वाहन में शिफ्ट किया. इससे पहले रिहान अलग गाड़ी में था. बताया जा रहा है कि रिहान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित के संपर्क में था और टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर उससे बातचीत हुई थी.

 

 

रेलवे कॉलोनी थाना अधिकारी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते रात में आरोपियों को मुंबई नहीं ले जाया गया और उन्हें थाने में ही रखा गया था. अब मुंबई पुलिस तीनों आरोपियों को लेकर कोटा से रवाना हो गई है. कोटा में आरोपियों को रेलवे कॉलोनी थाने में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया था. पूरे थाने को छावनी में तब्दील कर दिया गया और बाहर भारी पुलिस जाब्ता तथा कमांडो तैनात किए गए थे. आरोपियों का MBS अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया था. उन्हें मुंबई पुलिस के साथ 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है.

 

 

मुंबई पुलिस को सौंपे गए तीनों आरोपी

कोटा के ASP सुभाष चंद्र मिश्रा ने बताया कि तीनों आरोपियों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है. मुंबई पुलिस ने उनका ट्रांजिट रिमांड लिया है. ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया के बाद आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया और अब मुंबई पुलिस उन्हें अपने साथ ले जा रही है. फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस अब आरोपियों को अपने साथ ले जाकर आगे की कार्रवाई करेगी.

ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद सलमान खान और लॉरेंस गैंग फिर चर्चा में, क्या है राजस्थान के कांकाणी का कनेक्शन?
 

 

 

 

ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के 3 आरोपी कोटा से गिरफ्तार:  राजस्थान से जुड़े हमले के तार
 

रात में टालना पड़ा था आरोपियों को ले जाने का फैसला

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा कारणों के चलते मुंबई पुलिस ने पिछली रात तीनों आरोपियों को मुंबई रवाना करने का फैसला टाल दिया था. इसके बाद उन्हें कोटा में ही कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया. अब मेडिकल परीक्षण और ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुंबई पुलिस उन्हें अपने साथ ले जा रही है. पहले रात में रवाना करने की योजना टलने के बाद अब आरोपियों को मुंबई ले जाने की कार्रवाई आगे बढ़ी है.

MBS अस्पताल में मेडिकल, 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड

कोटा के MBS अस्पताल में तीनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया. इसके बाद उन्हें मुंबई पुलिस के साथ 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया. ASP सुभाष चंद्र मिश्रा ने भी आरोपियों को मुंबई पुलिस को सौंपे जाने और ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी होने की पुष्टि की है. मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी के मामले में अब तीनों आरोपियों को मुंबई ले जाया जा रहा है. कोटा में सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई इस कार्रवाई के बाद मामले में मुंबई पुलिस की आगे की जांच की प्रक्रिया जारी रहेगी.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES