SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एक्सप्रेस-वे पर स्टेपनी बदलते समय काल बनी तेज रफ्तार कार, सड़क किनारे खड़े 3 लोगों को रौंदा, दर्दनाक मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गुर्जर खोर्रा की पुलिया के पास पंचर गाड़ी की स्टेपनी बदल रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने टक्कर मार दी. हादसे में तीनों की मौत हो गई. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू की.

Written By Ansh Raj Edited By Ansh Raj
Published: Nov 12, 2026, 01:01 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 01:02 PM IST
Image Credit: Delhi-Mumbai Expressway Accident
Join

अलवर जिले के बड़ौदामेव इलाके में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. गुर्जर खोर्रा की पुलिया के पास चैनल नंबर 112/600 पर तेज रफ्तार चौपहिया वाहन ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़ौदामेव ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. हादसा उस समय हुआ, जब एक्सप्रेस-वे पर पंचर हुई गाड़ी की स्टेपनी बदली जा रही थी.


पंचर गाड़ी की स्टेपनी बदल रहा था चालक
जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी मनीषा गुप्ता की गाड़ी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर पंचर हो गई थी. इसके बाद गाड़ी का चालक आदिल पुत्र आजाद सड़क किनारे खड़े होकर स्टेपनी बदल रहा था. इसी दौरान जगमोहन पुत्र खेमचंद भी अपनी NHAI कैंपर गाड़ी के पास रिपोर्ट तैयार कर रहा था. तभी दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार हेक्ट्र चौपहिया वाहन ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

ये भी पढ़ें- भीषण हादसे से थर्रा उठा बारां! ट्रक की टक्कर से कट गया युवक का पैर, हाईवे पर तलाशते रहे लोग


मृतकों में दिल्ली निवासी महिला और दो युवक शामिल
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान जगमोहन (25) निवासी शीतल, बड़ौदामेव, मनीषा गुप्ता (26) निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली और चालक आदिल पुत्र आजाद के रूप में हुई है. तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.


एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही NHAI की एंबुलेंस मौके पर पहुंची. एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी बड़ौदामेव पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES