SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रोहित गोदारा गैंग का आतंक ठप्प करने की फिराक में बीकानेर पुलिस! गुर्गा शिवराज सिंह दबोचा, चुनाव प्रचार कर रहा था

बीकानेर में कोटगेट पुलिस और डीएसटी ने रोहित गोदारा गैंग से जुड़े शिवराज सिंह को गिरफ्तार किया. आरोपी पत्नी के सरपंच चुनाव प्रचार में जुटा था. पुलिस के अनुसार उस पर रंगदारी, फायरिंग और जान से मारने की धमकी के मामले दर्ज हैं.

Edited By Ansh Raj
Published: Nov 19, 2026, 14:56 IST | Updated: Nov 19, 2026, 15:36 IST
Image Credit: Rajasthan crime News
Join

बीकानेर में संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. कोटगेट पुलिस, डीएसटी बीकानेर और मंडावा पुलिस के सहयोग से रोहित गोदारा गैंग से जुड़े बताए जा रहे शिवराज सिंह को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पंचायत चुनाव के दौरान अपनी पत्नी के लिए सरपंच पद का प्रचार कर रहा था. खास बात यह है कि जिस दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, उसी चुनाव में उसकी पत्नी सरपंच का चुनाव जीत गईं.

पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार शिवराज सिंह लंबे समय से संगठित अपराध से जुड़े मामलों में वांछित था. वह पंचायत चुनाव के दौरान अपनी पत्नी के चुनाव प्रचार में सक्रिय था. इसी बीच पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पत्नी का सरपंच चुनाव जीतना भी इस पूरे मामले में चर्चा का विषय बना हुआ है.

रंगदारी और फायरिंग समेत कई मामले दर्ज
सीओ सिटी अनुज डाल ने बताया कि शिवराज सिंह पर रंगदारी वसूली, फायरिंग और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप हैं. उसके खिलाफ बीकानेर के अलावा राजस्थान के दूसरे जिलों में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस उसे रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बता रही है.

एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में कार्रवाई
यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई. इसमें झुंझुनूं एसपी कावेन्द्र सिंह सागर का भी सहयोग रहा. कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी और उनकी टीम ने डीएसटी बीकानेर तथा मंडावा पुलिस के साथ तालमेल बनाकर आरोपी को गिरफ्तार किया.

पुलिस कर रही आरोपी से पूछताछ
गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब शिवराज सिंह से पूछताछ कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में रोहित गोदारा गैंग के नेटवर्क, रंगदारी वसूली और संगठित अपराध से जुड़े अन्य लोगों के बारे में अहम जानकारियां मिल सकती हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी से जुड़े मामलों और उसके नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है. इस कार्रवाई को संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस अभियान की एक अहम कार्रवाई माना जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES