SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान में रात को कंपकंपी और दिन में तीखी धूप, जानिए अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है. IMD जयपुर के मुताबिक 28 नवंबर तक तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. प्रदेश के किसी भी जिले के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है.

Written By Zee Rajasthan Web Team
Published: Nov 22, 2026, 13:48 IST | Updated: Nov 22, 2026, 13:50 IST
Image Credit: राजस्थान में बदलने लगा मौसम.
Join

राजस्थान में नवंबर के आखिरी दिनों में मौसम शुष्क बना हुआ है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के जयपुर केंद्र ने 22 नवंबर 2026 को जारी दैनिक मौसम बुलेटिन में प्रदेश के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक, राज्य के अधिकांश हिस्सों में आगामी एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान तापमान में भी किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग ने 22 से 28 नवंबर तक किसी भी जिले के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की है.

राजस्थान में फिलहाल शुष्क रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा. इस दौरान कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई. राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

यह भी पढे़ं- राजस्थान में सर्दी का सितम, फतेहपुर में पारा 5.5°C; शेखावाटी में ठिठुर रहे लोग, अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वी राजस्थान में चित्तौड़गढ़ का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर सबसे गर्म रहा, जबकि नागौर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.

जयपुर, सीकर और अन्य शहरों का तापमान
22 नवंबर सुबह 8:30 बजे तक दर्ज आंकड़ों के अनुसार, जयपुर में न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री, अजमेर में 11.4 डिग्री, अलवर में 11.4 डिग्री, बीकानेर में 16.2 डिग्री, जोधपुर में 15.2 डिग्री और कोटा में 14 डिग्री सेल्सियस रहा. चूरू में 10.8 डिग्री, सीकर में 8.5 डिग्री, माउंट आबू में 6.4 डिग्री और श्रीगंगानगर में 12.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

राजस्थान के जिलों में कोई मौसम चेतावनी नहीं
22 से 28 नवंबर तक पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूम्बर, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में कोई चेतावनी नहीं है. पश्चिमी राजस्थान के बालोतरा, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली, फलोदी और श्रीगंगानगर में भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

ZEENEWS TRENDING STORIES