SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अब ठिठुरने वाला है राजस्थान का एक-एक कोना! जारी हो गया राजस्थान का मौसम बुलेटिन, पढ़ें वेदर अपडेट

राजस्थान में 2 नवंबर को ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार कम हैं. बारिश के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड रहेगी.

Written By Ansh Raj
Published: Nov 02, 2026, 05:51 AM IST | Updated: Nov 02, 2026, 05:53 AM IST
Image Credit: Rajasthan Weather
Join

Rajasthan Mausam Update: राजस्थान में अक्टूबर के आखिरी दिनों में हुई बारिश और मेघगर्जन के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है. प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम होने के संकेत हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 2 नवंबर को ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वहीं, अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश के आसार कम हैं. हालांकि, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं.

बारिश के बाद अब मौसम में बदलाव
अक्टूबर के अंतिम दिनों में चक्रवाती तूफान अरनव के प्रभाव और पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के कई हि8स्सों में बारिश हुई थी. जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में बादल छाए रहे. कई जगह मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई. मौसम विभाग ने 30 और 31 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाओं का अलर्ट जारी किया था. बीते 24 घंटों में खैरथल और हरसोली में सबसे ज्यादा 43 एमएम बारिश दर्ज की गई. वहीं, जयपुर जिले के पावटा में 40 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई. अब पूर्वानुमान के अनुसार 1 नवंबर से पश्चिमी राजस्थान और 2 नवंबर से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान
बारिश और बादल छाए रहने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई थी. राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, बाड़मेर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. पाली के जवाई डैम में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है.

ये  भी पढ़ें- राजस्थान में अगले एक सप्ताह मौसम रहेगा शुष्क, जानिए कहां रहा सबसे ज्यादा और सबसे कम तापमान

सुबह-शाम महसूस होगी ठंड
अक्टूबर के आखिरी दिनों में हुई बारिश के बाद राजस्थान में सुबह और शाम के समय हल्की सर्दी महसूस होने लगी है. जयपुर समेत कई शहरों में लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं. आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. ऐसे में दिन में हल्की गर्माहट महसूस होगी, जबकि सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रह सकता है. कुल मिलाकर 2 नवंबर को प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम रहने और ज्यादातर जगह मौसम साफ रहने के संकेत हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES