SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'मुरासु' का खतरा: क्या राजस्थान में भी बदलेगा मौसम ? जानें IMD का अपडेट

राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का प्रदेश पर कोई असर नहीं पड़ेगा. पिछले 24 घंटों में बाड़मेर में सबसे अधिक 35.6 डिग्री और सीकर के फतेहपुर में सबसे कम 13.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

Written By Aman Singh
Published: Nov 02, 2026, 05:45 PM IST | Updated: Nov 02, 2026, 05:52 PM IST
Image Credit: ZEE Media
Join

राजस्थान के मौसम में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में लोगों को हर दिन बदलते मौसम का एहसास हो रहा है. मानसून के विदाई के बाद भी हो रही बारिश से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा. सबसे अधिक तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया और सबसे कम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस सीकर के फतेहपुर में दर्ज किया गया.

वर्तमान में 'मुरासु' नाम का एक भीषण चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी के मध्य-पश्चिमी और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में बना हुआ है. इसके आज रात तक आंध्र प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी तट को पार करने की प्रबल संभावना है. चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का राजस्थान पर कोई असर नहीं पड़ेगा. आने वाले सप्ताह में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम के शुष्क बने रहने की पूरी संभावना है.

बंगाल की खाड़ी में तेज हुआ चक्रवाती तूफान 'मुरासु'

पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना प्रचंड चक्रवाती तूफान 'मुरासु' पिछले 6 घंटों में 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है. 2 नवंबर को सुबह 8:30 बजे यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में केंद्रित था. इसकी स्थिति 14.1 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 81.4 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज की गई.

मौसम विभाग के अनुसार, तूफान का केंद्र आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से करीब 160 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व, चेन्नई से 180 किलोमीटर उत्तर-पूर्व, कावली से 180 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व, ओंगोल से 210 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और मछलीपट्टनम से 240 किलोमीटर दक्षिण में था.

3 नवंबर की सुबह दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट से 'मुरासु' के टकराने की संभावना

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि चक्रवाती तूफान 'मुरासु' उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा. इसके 2 नवंबर की मध्यरात्रि से 3 नवंबर की सुबह के शुरुआती घंटों के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना है. तूफान नेल्लोर और नरसापुर के बीच ओंगोल के दक्षिण में तट पार कर सकता है. इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और झोंकों के साथ 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है.

आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, राजस्थान में आगामी एक सप्ताह के दौरान मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES