App

राजस्थान में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट: जानें किन जिलों में बदलेगा मौसम

राजस्थान के मौमस में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. प्रदेश में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं मौसम विभाग ने आज 19 अक्टूबर को राज्य के 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

राजस्थान में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट: जानें किन जिलों में बदलेगा मौसम
Image Credit: ZEE Media

राजस्थान में आज 19 अक्टूबर को प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान से लेकर उत्तर-पूर्वी अरब सागर तक ऊपरी वायुमंडल में एक 'ट्रफ लाइन' बनी हुई है. इसके प्रभाव के कारण पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई.

प्रदेश में सबसे अधिक बारिश करौली के सपोटरा में 28 मिमी दर्ज की गई. वहीं अधिकतम तापमान बाड़मेर में 38.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश

19-20 अक्टूबर के बीच राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में उदयपुर, कोटा, अजमेर और जयपुर संभागों के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. एक नए 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' के सक्रिय होने के कारण 24 अक्टूबर को बीकानेर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

इन 5 जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 18 अक्टूबर को प्रदेश के 5 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. जिसमें पाली, राजसमंद, ब्यावर, भीलवाड़ा तथा बारां जिले शामिल हैं. इसके साथ ही कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से मध्यम बारिश की संभावना है.

प्रदेश में बदला मौसम

प्रदेश के मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के अनुसार अपना और अपने परिवार का ध्यान रखना चाहिए. बदलते मौसम से जल्द ही सर्दी की एंट्री हो सकती है. ऐसे में सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले लोगों को ठंड से बचने की तैयारी कर लेनी चाहिए. सर्दी शुरू होते ही सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें और सिर, कान व पैरों को ढककर रखें. शरीर को गर्म रखने के लिए गुनगुना पानी पिएं. इसके साथ ही पौष्टिक और गर्म भोजन लें.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More