SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान में मौसम ने ली करवट: इन 5 जिलों में बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. वहीं आज 18 अक्टूबर को मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

Written By Aman Singh
Published: Oct 18, 2026, 04:56 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 05:08 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के जयपुर, टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी और झालावाड़ जिलों के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. राज्य में सबसे अधिक बारिश टोंक के नगर फोर्ट में 23 मिमी दर्ज की गई. सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान सिरोही में 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

23 और 24 अक्टूबर को सक्रिय होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आज 18 अक्टूबर को जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. हालांकि, 19 अक्टूबर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की उम्मीद है. अगले 4 से 5 दिनों तक पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 23 से 24 अक्टूबर के बीच उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय हो सकता है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान के इन जिलों में बरसेंगे मेघ: IMD ने जारी किया ऑरेंज-येलो अलर्ट, 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

4 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 18 अक्टूबर को प्रदेश के 4 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. जिसमें डीडवाना-कुचामन, अजमेर, बारां तथा नागौर जिले शामिल हैं. इसके साथ ही कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से मध्यम बारिश की संभावना है.

इन दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट

वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के जयपुर जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. इसके साथ ही कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र मेघगर्जन के साथ अचानक 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, वज्रपात, ओलावृष्टि तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

प्रदेश में बदला मौसम

प्रदेश के मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के अनुसार अपना और अपने परिवार का ध्यान रखना चाहिए. बदलते मौसम से जल्द ही सर्दी की एंट्री हो सकती है. ऐसे में सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले लोगों को ठंड से बचने की तैयारी कर लेनी चाहिए. सर्दी शुरू होते ही सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें और सिर, कान व पैरों को ढककर रखें. शरीर को गर्म रखने के लिए गुनगुना पानी पिएं. इसके साथ ही पौष्टिक और गर्म भोजन लें. जिस कमरे में सोते हों उस कमरे को गर्म रखें, लेकिन बंद कमरे में अंगीठी या कोयला जलाने से बचें. इससे बड़ा हादसा भी हो सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES