SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: इन जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट

Rajasthan Weather: राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी जिलों के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि पूर्वी क्षेत्र में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा. वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

Written By Aman Singh
Published: Oct 15, 2026, 05:58 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 06:02 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

Rajasthan Weather: राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान जैसलमेर, फलोदी, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जैसे पश्चिमी जिलों के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि पूर्वी क्षेत्र में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा. सबसे अधिक 55 मिमी बारिश श्रीगंगानगर के गजसिंहपुर में दर्ज की गई. जैसलमेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और डबोक में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में सक्रिय हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ

आज 15 अक्टूबर को राजस्थान के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो गया है. इसके प्रभाव से आज बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभागों तथा आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है. आज जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है. 16 अक्टूबर को जयपुर, भरतपुर और शेखावाटी क्षेत्रों के जिलों के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश होने की उम्मीद है.

इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने सीकर, जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, भरतपुर, धौलपुर तथा टोंक जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र मेघगर्जन/गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएं 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वज्रपात, ओलावृष्टि तथा हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है.

वज्रपात और बारिश का येलो अलर्ट

वहीं डीडवाना-कुचामन, भीलवाड़ा, बूंदी, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सलूंबर, अजमेर, डीग तथा अलवर जिलें में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन और गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वज्रपात तथा हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है.

प्रदेश में बदला मौसम

पश्चिमी राजस्थान में 16 अक्टूबर से और पूर्वी राजस्थान में 17 अक्टूबर से मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. जिसके कारण राजस्थान के मौसम में अस्थिरता बनी हुई है. जिससे लोगों को सुबह और शाम सर्दी का एहसास हो रहा है, तो वहीं दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है. ऐसे में लोगों को इस बदलते मौसम में काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

प्रदेश के मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. मानसून के विदाई के कुछ ही दिन बाद फिर से शुरू हुई इस बारिश से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के अनुसार अपना और अपने परिवार का ध्यान रखना होगा.

सर्दी से बचने के उपाय

जल्द ही सर्दी की एंट्री हो सकती है. ऐसे में सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले लोगों को ठंड से बचने की तैयारी कर लेनी चाहिए. सर्दी शुरू होते ही सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें और सिर, कान व पैरों को ढककर रखें. शरीर को गर्म रखने के लिए गुनगुना पानी पिएं. इसके साथ ही पौष्टिक और गर्म भोजन लें. जिस कमरे में सोते हों उस कमरे को गर्म रखें, लेकिन बंद कमरे में अंगीठी या कोयला जलाने से बचें. इससे बड़ा हादसा भी हो सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES