App

राजस्थान में ठंड से कांपने के लिए हो जाओ तैयार! मौसम ने बना लिया है प्लान, इन शहरों के लिए अलर्ट जारी

Rajasthan Weather: राजस्थान में उत्तरी हवाओं से ठंड बढ़ने लगी है. फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 7.4 और सीकर में 8 डिग्री दर्ज हुआ. जयपुर में पारा 15 डिग्री तक रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है.

राजस्थान में ठंड से कांपने के लिए हो जाओ तैयार! मौसम ने बना लिया है प्लान, इन शहरों के लिए अलर्ट जारी
Image Credit: Rajasthan Weather

Rajasthan Weather 18 November 2026: राजस्थान में सर्दी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. प्रदेश में उत्तरी हवाओं के चलते तापमान लगातार नीचे जा रहा है. खासकर शेखावाटी क्षेत्र में सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ने लगी है. फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, सीकर में भी पारा 8 डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 3 से 4 दिनों में प्रदेश के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है.

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 18 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश, आंधी या कोहरे को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत में कोई सक्रिय मौसमी तंत्र मौजूद नहीं है. पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद आसमान साफ रहने और दिन में धूप खिलने की संभावना है. हालांकि, सुबह और देर रात लोगों को ठंड का ज्यादा एहसास हो सकता है.

फतेहपुर में 7.4 डिग्री पहुंचा तापमान
राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री और सीकर में 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, चूरू और झुंझुनूं में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. उत्तरी हवाओं के कारण इन इलाकों में सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ रही है. आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जाने की संभावना है.

जयपुर में आज कितना रहेगा तापमान?
राजधानी जयपुर में फिलहाल दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, जयपुर में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. वहीं, चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जैसे उत्तरी जिलों में भी ठंडी हवाओं के चलते सुबह और शाम सर्दी का असर बढ़ सकता है.

अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान बारिश की कोई बड़ी गतिविधि होने के आसार नहीं हैं. दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रह सकता है, लेकिन सुबह और रात में ठंड बढ़ेगी. उत्तरी हवाओं के कारण अगले 3 से 4 दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है. ऐसे में सुबह जल्दी घर से निकलने वाले और रात में सफर करने वाले लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More