App

राजस्थान में फिर करवट लेगा मौसम: 10 से 12 अक्टूबर तक इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 2-3 डिग्री गिरेगा तापमान

Rajasthan Weather: राजस्थान से मानसून के विदाई के बाद मौसम शुष्क बना हुआ है. दिन में गर्मी तो रात में सर्दी का एहसास हो रहा है. प्रदेश में अधिकतम तापमान पिलानी में 40.7 डिग्री, तो न्यूनतम तापमान सिरोही में 16 डिग्री दर्ज किया गया.

राजस्थान में फिर करवट लेगा मौसम: 10 से 12 अक्टूबर तक इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 2-3 डिग्री गिरेगा तापमान
Image Credit: AI Image

Rajasthan Weather: राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा. प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पिलानी में दर्ज किया गया. वहीं प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान सिरोही में दर्ज किया गया. प्रदेश में अधिकतम तापमान पिलानी में 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. सिरोही में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

10 से 12 अक्टूबर के बीच मौसम में होगा बदलाव

अगले तीन से चार दिनों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना जताई जा रही है. वहीं एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने के कारण 10 से 12 अक्टूबर के बीच बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है.

इसके साथ ही इन क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है. हालांकि बाकी अन्य ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, 10 अक्टूबर के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है.

दिन में गर्मी रात में ठंडक का एहसास

अक्टूबर महीने की शुरुआत में पश्चिमी राजस्थान के जिलों में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है. जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानरे और आसपास के क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है. तो वहीं पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के कई हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना महसूस हो रहा है. जो कि हल्की ठंड का अहसास करा रही है.

गर्मी से बचने की सलाह

अक्टूबर के महीने में भी अभी गर्मी का दौर जारी है. लोगों को दोपहर की तेज गर्मी से बचने और सुबह-शाम बदलते तापमान के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. प्रदेश में मानसून की विदाई के साथ-साथ मौसम धीरे-धीरे शुष्क हो रहा है. हालांकि दिन में गर्मी का असर अभी बरकरार है, जबकि रात और सुबह हल्की ठंडक अक्टूबर में बदलते मौसम का संकेत दे रही है.

सर्दी से बचने के उपाय

प्रदेश में जल्द ही सर्दी शुरू हो सकती है. ऐसे में सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले ठंड से बचाव की तैयारी कर लें. सर्दी शुरू होते ही सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें और सिर, कान व पैरों को ढककर रखें. शरीर को गर्म रखने के लिए गुनगुना पानी पिए. इसके साथ ही पौष्टिक और गर्म भोजन लें. जिस कमरे में सोते हों उस कमरे को गर्म रखें, लेकिन बंद कमरे में अंगीठी या कोयला जलाने से बचें.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More