भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /राजस्थान घूमने जाने वाले सैलानी ध्यान दें: अब बेफिक्र होकर घूमेंगे पर्यटक, जानें सरकार का सेफ्टी मास्टर प्लान

राजस्थान घूमने जाने वाले सैलानी ध्यान दें: अब बेफिक्र होकर घूमेंगे पर्यटक, जानें सरकार का सेफ्टी मास्टर प्लान

राजस्थान में पर्यटकों की सुरक्षा मजबूत करने के लिए सवाई माधोपुर और जैसलमेर में नए पर्यटन पुलिस थाने खोलने का प्रस्ताव है. पुलिस मुख्यालय ने दोनों जिलों में थाने स्थापित करने के लिए गृह विभाग से मंजूरी मांगी है.

Written ByVishnu Prakash Sharma
Published: Oct 25, 2026, 11:48 AM IST|Updated: Oct 25, 2026, 11:57 AM IST
joinshare
राजस्थान घूमने जाने वाले सैलानी ध्यान दें: अब बेफिक्र होकर घूमेंगे पर्यटक, जानें सरकार का सेफ्टी मास्टर प्लान
Image Credit: पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग से प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी मांगी.

About the Author

Vishnu Prakash Sharma

Vishnu Prakash Sharma

जी राजस्थान में सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत विष्णु प्रकाश शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे BJP, तीसरा मोर्चा,  RSS सहित अन्य राजनीतिक विषय या गृह, वित्त और क्राइम से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे बीजेपी संगठन में किसी भी हलचल की या फिर पार्टी के वीवीआईपी दौरों से लेकर कानून व्यवस्था से जुड़ी खबरों की, विष्णु शर्मा सक्रिय रूप से इन सभी की न्यूज कवर कर दर्शकों तक पहुंचाते हैं। राजनीतिक और गृह-पुलिस की खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. राजनीति से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं.  विष्णु प्रकाश शर्मा जी मीडिया समूह से पहले दैनिक भास्कर में 10 साल, राजस्थान पत्रिका में 12 साल, फर्स्ट इंडिया न्यूज 7 महीने कार्य कर चुके हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ अब पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी है. रणथंभौर में बाघों का दीदार करने आने वाले पर्यटक हों या जैसलमेर के रेतीले धोरों और सोनार किले की सैर करने वाले सैलानी. इनकी सुरक्षा और सहायता के लिए पर्यटन पुलिस का दायरा बढ़ाने की तैयारी है. पुलिस मुख्यालय का सवाई माधोपुर और जैसलमेर में नए पर्यटन पुलिस थाने खोलने का प्रस्ताव है. पुलिस मुख्यालय ने दोनों जिलों में थाने स्थापित करने के लिए गृह विभाग से प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मांगी है.

दो नए पर्यटन पुलिस थानों का प्रस्ताव
राजस्थान में पर्यटन पुलिस का विस्तार करने की तैयारी है. पुलिस मुख्यालय ने सवाई माधोपुर और जैसलमेर में एक-एक नया पर्यटन पुलिस थाना खोलने का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा है. इसके लिए जरूरी पदों और संसाधनों की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मांगी गई है. प्रस्ताव का मकसद पर्यटन स्थलों पर आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना. उन्हें जरूरत पड़ने पर पुलिस सहायता उपलब्ध कराना. और पर्यटकों के साथ होने वाले अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करना है. इसके अलावा पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों को परेशान करने वाले बिना लाइसेंसधारी लपकों के खिलाफ पर्यटन एक्ट-2010 के तहत कार्रवाई पर भी जोर दिया गया है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान के किसानों के लिए बड़ी खबर: फसल बीमा में देश में चौथा नंबर, पढ़ें ₹35,600 करोड़ का पूरा गणित

रणथंभौर से सोनार किले तक सुरक्षा पर फोकस
सवाई माधोपुर में रणथंभौर टाइगर रिजर्व पर्यटकों के आकर्षण का बड़ा केंद्र है. इसके अलावा त्रिनेत्र गणेश मंदिर और चौथ माता मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं.वहीं जैसलमेर में सोनार किला, पटवों की हवेली, सालमसिंह की हवेली, सम और खुड़ी के रेतीले धोरे तथा तनोट माता मंदिर पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. इन दोनों जिलों में देशी और विदेशी पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए अलग पर्यटन पुलिस थानों की जरूरत महसूस की गई है. प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर पर्यटकों की सुरक्षा और सहायता के लिए विशेष पुलिस व्यवस्था विकसित करने का रास्ता साफ हो सकता है.

जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में पहले से व्यवस्था
राजस्थान में पर्यटन पुलिस की व्यवस्था पहले से चल रही है. वर्ष 2013-14 की बजट घोषणा के तहत जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में तीन पर्यटन पुलिस थाने स्वीकृत किए गए थे. पुलिस मुख्यालय के अनुसार इन तीनों थानों में कुल 150 पद स्वीकृत हैं. इनमें 3 पुलिस निरीक्षक, 6 उपनिरीक्षक, 12 सहायक उपनिरीक्षक, 9 हेड कांस्टेबल, 114 कांस्टेबल और 6 ड्राइवर के पद शामिल हैं.अब सवाई माधोपुर और जैसलमेर में नए थाने खोलने का प्रस्ताव इसी व्यवस्था के विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

अब गृह विभाग की मंजूरी का इंतजार
सवाई माधोपुर और जैसलमेर में पर्यटन पुलिस थाने खोलने के लिए नए पदों और जरूरी संसाधनों की स्वीकृति मिलना आवश्यक है. पुलिस मुख्यालय ने इसी संबंध में गृह विभाग से प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी मांगी है.फिलहाल यह प्रस्तावित योजना है. सरकार की मंजूरी के बाद ही थानों की स्थापना की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी.

राजस्थान की अर्थव्यवस्था में पर्यटन की अहम भूमिका है. ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और उन्हें परेशान करने वाले तत्वों पर नियंत्रण. पर्यटन पुलिस की भूमिका को और महत्वपूर्ण बनाते हैं. अब नजर सरकार के फैसले पर है. सवाई माधोपुर और जैसलमेर में पर्यटन पुलिस थानों के प्रस्ताव को कब मंजूरी मिलती है. यह आने वाले समय में साफ होगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Jaipur News