SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टोंक में चाकूबाजी के बाद बवाल! युवक की पीठ में फंसा रह गया चाकू, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हाईवे जाम

टोंक की कैप्टन कॉलोनी में युवक शैतान मेहरा पर चाकू से हमला हुआ. चाकू उसकी पीठ में घुसा रह गया. गंभीर हालत में उसे सआदत अस्पताल से जयपुर रेफर किया गया. घटना से नाराज परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर NH-52 पर जाम लगा दिया.

Edited By Ansh Raj
Published: Nov 18, 2026, 21:02 IST | Updated: Nov 18, 2026, 21:05 IST
Image Credit: Tonk Stabbing Case
Join

Tonk News: राजस्थान के टोंक में एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने के बाद बवाल हो गया. मामला पुरानी टोंक थाना क्षेत्र की कैप्टन कॉलोनी का है, जहां शैतान मेहरा नाम के युवक पर चाकू से वार किया गया. हमला इतना गंभीर था कि चाकू युवक की पीठ में ही घुसा रह गया. घायल युवक को इलाज के लिए सआदत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जयपुर रेफर कर दिया. वहीं, घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नेशनल हाईवे-52 पर जाम लगा दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने में जुट गई.

युवक की पीठ में घुसा रह गया चाकू
जानकारी के मुताबिक, पुरानी टोंक थाना क्षेत्र की कैप्टन कॉलोनी में शैतान मेहरा नाम के युवक पर चाकू से हमला किया गया. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. चाकू उसकी पीठ में ही घुसा रह गया था. घायल शैतान मेहरा को इलाज के लिए टोंक के सआदत अस्पताल लाया गया. यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया.

चाकूबाजी के बाद सआदत अस्पताल में जुटी भीड़
कैप्टन कॉलोनी में हुई चाकूबाजी की खबर फैलते ही सआदत अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. घटना को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली. वहीं, सूचना मिलते ही पुरानी टोंक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी जुटाई. पुलिस चाकूबाजी के पूरे मामले की जांच कर रही है.

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर NH-52 जाम
युवक पर हमले से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. आक्रोशित लोगों ने कामधेनु सर्किल पर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-52 को जाम कर दिया. इस दौरान कुछ लोग हाथों में लकड़ियां लेकर भी पहुंचे. प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि चाकूबाजी की घटना में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए.

हाईवे पर यातायात प्रभावित, समझाइश में जुटी पुलिस
NH-52 पर जाम लगाए जाने से हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत शुरू की. पुलिस आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है. वहीं, चाकूबाजी की घटना के बाद इलाके में नाराजगी का माहौल है.

फिलहाल युवक पर हमला किस वजह से किया गया और इस वारदात में कौन-कौन शामिल था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी होने की सूचना है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES