SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान में सांस लेना हुआ मुश्किल! 10 शहरों में बिगड़ी हवा, बीकानेर-अलवर में भी हालात खराब

दिवाली के बाद राजस्थान में वायु प्रदूषण बढ़ गया है. प्रदेश के 10 शहरों का AQI 201 से 300 के बीच दर्ज किया गया है. श्रीगंगानगर 276 AQI के साथ सबसे प्रदूषित शहर रहा, जबकि बीकानेर और अलवर में भी प्रदूषण का स्तर अधिक है.

Reported By Ashish Chauhan
Published: Nov 10, 2026, 02:24 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 02:34 PM IST
Image Credit: Rajasthan Air Pollution
Join

जयपुर-दीपावली के बाद राजस्थान में वायु प्रदूषण का स्तर चिंता बढ़ाने लगा है. प्रदेश के 10 शहरों की आबोहवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है. इन सभी शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 201 से 300 के बीच दर्ज किया गया है, जो ऑरेंज जोन में आता है. श्रीगंगानगर 276 AQI के साथ सबसे प्रदूषित शहरों में पहले स्थान पर है. वहीं बीकानेर और अलवर में भी प्रदूषण का स्तर काफी अधिक दर्ज किया गया है.

श्रीगंगानगर की हवा सबसे ज्यादा खराब-
प्रदूषण के आंकड़ों के अनुसार श्रीगंगानगर में AQI 276 दर्ज किया गया है. बीकानेर में 265 और अलवर में 262 AQI रिकॉर्ड हुआ है. इसके अलावा चूरू में 232, झुंझुनूं में 228 और कोटा में 227 AQI दर्ज किया गया. टोंक में वायु गुणवत्ता सूचकांक 222 और उदयपुर में 220 तक पहुंच गया है. भिवाड़ी में 219 और पाली में 201 AQI दर्ज किया गया है. यानी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदूषण का असर दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें - नवंबर में भी तेज धूप से तप रहा राजस्थान, पश्चिमी जिलों में तापमान सामान्य से ज्यादा, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?
 

इन 10 शहरों में AQI ऑरेंज जोन में
- श्रीगंगानगर – 276
- बीकानेर – 265

- अलवर – 262
- चूरू – 232

- झुंझुनूं – 228
- कोटा – 227

- टोंक – 222
- उदयपुर – 220

- भिवाड़ी – 219
- पाली – 201

प्रदूषित हवा से सेहत पर खतरा
AQI का 201 से 300 के बीच होना खराब श्रेणी को दर्शाता है. इस स्तर पर प्रदूषित हवा का असर लोगों की सेहत पर पड़ सकता है. खासकर अस्थमा, सांस और हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को अधिक परेशानी हो सकती है. स्वस्थ लोगों को भी लंबे समय तक ऐसी हवा में रहने से खांसी, सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

दीपावली के दौरान हुई आतिशबाजी के साथ वाहनों का धुआं, औद्योगिक उत्सर्जन और निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल भी वायु प्रदूषण बढ़ाने वाले प्रमुख कारक हैं. ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है. साथ ही लोगों को भी खराब हवा के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की जरूरत है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

आशीष चौहान
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES