SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से जयपुर में कौन नाराज?

चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के '2 साल जयपुर नहीं जाने' वाले बयान से राजस्थान बीजेपी में सियासी हलचल तेज हो गई है. उन्होंने कहा कि जयपुर वाले उनसे नाराज हैं. वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने नाराजगी से इनकार करते हुए सीपी जोशी को वरिष्ठ नेता और अपना 'राजनीतिक पूर्वज' बताया. अब सवाल है कि आखिर जयपुर में सीपी जोशी से कौन नाराज है?

Written By Vishnu Sharma
Published: Oct 27, 2026, 08:00 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 08:09 PM IST
Image Credit: सीपी जोशी- '2 साल जयपुर नहीं जाना'
Join

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि आखिर सीपी जोशी से जयपुर में कौन नाराज है? चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी बोले, मैंने तय किया है. अगले 2 साल जयपुर नहीं जाऊंगा, जयपुर की तरफ नहीं देखूंगा. कहा- मैं स्टेट के कामों में दखल नहीं रखता. मुझे किसी ने बताया कि जयपुर वाले मुझसे नाराज हैं. सीपी जोशी के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- उनसे कोई नाराज नहीं, वो हमारे वरिष्ठ नेता हैं. राठौड़ ने सीपी जोशी को बताया अपना राजनीतिक पूर्वज.

CP जोशी के बयान से राजस्थान बीजेपी में हलचल
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के एक बयान के बाद राजस्थान बीजेपी में सियासी हलचल तेज हो गई है. सीपी जोशी ने बेगूं में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसी ने मुझ से किसी ने कहा कि जयपुर वाले आपसे नाराज हैं. उन्होंने कहा कि में स्टेट के फैसलों से दूर रहता हूं और उन्होंने तय किया है कि दो साल तक जयपुर की तरफ नहीं देखेंगे.  आखिर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से जयपुर में कौन नाराज है, जिसकी वजह से उन्हें खुले मंच से यह बात कहनी पड़ी.

यह भी पढ़ेंः सीपी जोशी का बड़ा सियासी बयान, बोले- 'जयपुर वाले भले ही नाराज हों, मैं राज्य के मामलों में दखल नहीं देता'

मदन राठौड़ बोले- सीपी जोशी से कोई नाराज नहीं
दरअसल, चित्तौड़गढ़ के बेगूं में एक सभा को संबोधित करते हुए सांसद सीपी जोशी ने कहा कि जयपुर वाले मुझसे नाराज हैं, इस बयान को लेकर मदन राठौड़ ने जवाब देते हुए कहा कि उनसे कोई नाराज नहीं है. सीपी जोशी हमारे वरिष्ठ नेता हैं. वो हमारे राजनीतिक पूर्वज हैं. वो मुझसे पहले प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं. वह हमारे वरिष्ट नेता हैं और संगठन का काम कर रहे हैं.

‘वो हमारी ताकत हैं, कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे’
मदन राठौड़ से जब यह पूछा गया कि सीपी जोशी ने खुले मंच से यह बयान दिया है, उनके जच गई होगी तो उन्होंने कोई बात कह दी होगी, वो हमारी ताकत हैं. वो कंधे से कंधा मिलाकर हमारे साथ काम कर रहे हैं. उन्हें जहां भी हम भेजते हैं, वो पूरी ताकत से काम करते हैं. वह हमारे साथ हैं. हालांकि, राजनीतिक गलियारों में अभी भी यह सवाल बरकरार है कि आखिर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से जयपुर में कौन नाराज है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

विष्णु शर्मा जी मीडिया राजस्थान में कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ITV Network के चैनलों—India News, India News Rajasthan और NewsX—के साथ की, जहां पॉलिटिक्स बीट पर काम किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान की राजनीति को करीब से कवर किया और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल किया। विष्णु शर्मा विधानसभा और लोकसभा चुनाव कवर कर चुके हैं। चुनावों के दौरान उन्होंने राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में जाकर जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।फिलहाल विष्णु शर्मा Zee News के साथ काम कर रहे हैं और राजस्थान की राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर कर रहे हैं।
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES