SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

परिसीमन पर पॉलिटिक्स हाई ! अशोक गहलोत के बयान पर सतीश पूनिया का पलटवार

देश में परिसीमन और SIR को लेकर सियासत तेज हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने परिसीमन को देश के लोकतंत्र के लिए SIR जितना ही खतरनाक बताया. वहीं बीजेपी नेता सतीश पूनिया ने गहलोत के आरोपों पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को घेरा है. पूनिया ने कहा कि परिसीमन एक सामान्य प्रक्रिया है.

Reported By Vishnu Sharma
Published: Nov 10, 2026, 02:52 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 03:31 PM IST
Image Credit: rajasthan politics
Join

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि परिसीमन के जरिए देश में विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने असम और राजस्थान में हुए, परिसीमन का उदाहरण देते हुए कहा कि इससे कांग्रेस को नुकसान हुआ है.

गहलोत ने कहा परिसीमन एसआईआर की तरह ही बहुत बड़ा मुद्दा है. परिसीमन एसआईआर की तरह ही देश के लिए खतरनाक है. अगर ये परिसीमन कर लेते हैं तो 2029 में सत्ता में आने के बाद चीन, रूस और नॉर्थ कोरिया की तरह चुनाव होंगे. विपक्ष सिर्फ नाम का रह जाएगा.

गहलोत के इस बयान पर बीजेपी नेता सतीश पूनिया ने पलटवार किया है. पूनिया ने कहा कि परिसीमन कोई नई प्रक्रिया नहीं है, बल्कि आबादी बढ़ने के साथ ये सामान्य तौर पर होता रहा है. उन्होंने गहलोत के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक पंचायत को जिला बना देने वाले गहलोत आज परिसीमन पर सवाल उठा रहे हैं. पूनिया ने कांग्रेस की लगातार चुनावी हार के लिए पार्टी को ही जिम्मेदार ठहराया. परिसीमन हमेशा से होता रहा है, ये सामान्य प्रक्रिया है. आबादी बढ़ती है तो परिसीमन होता है. अशोक गहलोत को राहुल गांधी से पूछना चाहिए कि वे बार-बार क्यों हारते हैं. कांग्रेस के कर्म ऐसे हैं कि जनता उन्हें जिताती नहीं है.

वहीं SIR को लेकर भी सतीश पूनिया ने कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि SIR नहीं होने से कांग्रेस को फायदा मिलता था, पूनिया ने कहा SIR में अनआइडेंटिफाइड और मृत लोगों के नाम काटे गए. कांग्रेस के पेट में दर्द इसलिए है, क्योंकि उनके काल्पनिक वोट बैंक पर चोट पड़ी है. फिलहाल परिसीमन और SIR को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं. गहलोत जहां इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बता रहे हैं, वहीं बीजेपी इसे सामान्य प्रक्रिया बताते हुए कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर रही है.

ये भी पढ़ें : पुलिस के हाथ नहीं आ रहे Naresh Meena! गिरफ्तारी के लिए आधा दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर दबिश, ताबड़तोड़ चल रही है छापेमारी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

विष्णु शर्मा जी मीडिया राजस्थान में कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ITV Network के चैनलों—India News, India News Rajasthan और NewsX—के साथ की, जहां पॉलिटिक्स बीट पर काम किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान की राजनीति को करीब से कवर किया और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल किया। विष्णु शर्मा विधानसभा और लोकसभा चुनाव कवर कर चुके हैं। चुनावों के दौरान उन्होंने राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में जाकर जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।फिलहाल विष्णु शर्मा Zee News के साथ काम कर रहे हैं और राजस्थान की राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर कर रहे हैं।
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES