भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /कोटा मेयर चुनाव से पहले BJP में घमासान: डिप्टी मेयर पद पर फंसा पेच, पार्षदों की बाड़ेबंदी की चर्चा

कोटा मेयर चुनाव से पहले BJP में घमासान: डिप्टी मेयर पद पर फंसा पेच, पार्षदों की बाड़ेबंदी की चर्चा

Rajasthan News: कोटा में मेयर पद के लिए आज नामांकन होगा. भाजपा में डिप्टी मेयर पद को लेकर क्षेत्रीय समीकरणों पर चर्चा तेज है. कांग्रेस ने वार्ड 17 की पार्षद सुनीता सुमन को मेयर प्रत्याशी बनाया है.

Reported BySamkit JainEdited BySAGAR CHAUDHARY
Published: Sep 19, 2026, 04:21 PM IST|Updated: Sep 19, 2026, 04:32 PM IST
joinshare
कोटा मेयर चुनाव से पहले BJP में घमासान: डिप्टी मेयर पद पर फंसा पेच, पार्षदों की बाड़ेबंदी की चर्चा
Image Credit: Kota Nagar Nigam

About the Author

    Samkit Jain

    Samkit Jain

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    2

    अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

    3

    जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

    4

    'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

    5

    Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम में मेयर पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज शनिवार को होगी. नामांकन के लिए नगर निगम में कमरा नंबर 102 में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मेयर पद के नामांकन से पहले भाजपा में डिप्टी मेयर पद को लेकर पेच फंसने की चर्चा है. वहीं कांग्रेस ने अपने मेयर प्रत्याशी के नाम पर फैसला कर लिया है.

    डिप्टी मेयर पद को लेकर भाजपा में चर्चा
    भाजपा सूत्रों के अनुसार लाड़पुरा विधायक कल्पना देवी ने लाड़पुरा क्षेत्र को डिप्टी मेयर पद देने की मांग रखी है. इसको लेकर पिछले दो दिनों से पार्टी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच चर्चा चल रही थी. शुक्रवार देर रात विधायक कल्पना देवी ने लाड़पुरा क्षेत्र से चुनाव जीतकर आए 14 पार्षदों को अपने कार्यालय बुलाया.

    इसी दौरान दक्षिण क्षेत्र से जीतकर आए भाजपा पार्षदों को भी दक्षिण विधायक संदीप शर्मा के सुभाष नगर स्थित कार्यालय में बुलाया गया. सूत्रों के मुताबिक देर रात पार्षदों को बस से चित्तौड़गढ़ ले जाया गया. हालांकि भाजपा के नेता पार्षदों की बाड़ेबंदी किए जाने से इनकार कर रहे हैं.

    पार्षदों को फोन कर एक जगह बुलाया गया
    बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम से ही कई पार्षदों को एक जगह इकट्ठा होने के लिए फोन किए जा रहे थे. इसके बाद पार्षदों को बस से रवाना किया गया. कुछ पार्षदों के मोबाइल फोन बंद बताए जा रहे हैं. ऐसे में मेयर और डिप्टी मेयर पद को लेकर भाजपा के भीतर चल रही राजनीतिक गतिविधियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

    भाजपा के सामने मेयर पद के साथ-साथ डिप्टी मेयर पद को लेकर क्षेत्रीय और राजनीतिक समीकरण साधने की चुनौती भी है. लाड़पुरा विधायक की ओर से डिप्टी मेयर पद की मांग किए जाने की बात सामने आने के बाद पार्टी के अंदर बैठकों और चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.

    कांग्रेस ने सुनीता सुमन के नाम पर लगाया दांव
    इधर, कांग्रेस ने मेयर पद के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का फैसला कर लिया है. कांग्रेस की ओर से वार्ड नंबर 17 से निर्वाचित पार्षद सुनीता सुमन को मेयर प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी सामने आई है. कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के अनुसार पार्टी की ओर से मेयर पद के लिए सिंगल नाम तय किया गया है. स्थानीय नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद सुनीता सुमन के नाम पर सहमति बनी है. सुनीता सुमन ने पहली बार नगर निगम चुनाव लड़ा है और वार्ड नंबर 17 से जीत हासिल की है. उनके पति पूर्व पार्षद रह चुके हैं. कांग्रेस में उन्हें पूर्व मंत्री शांति धारीवाल के खेमे से जुड़ा बताया जाता है.

    शनिवार को सामने आएगी दोनों दलों की रणनीति
    अब शनिवार को मेयर पद के नामांकन के साथ ही दोनों प्रमुख दलों की रणनीति सामने आ जाएगी. भाजपा की ओर से मेयर पद के उम्मीदवार के नाम को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, जबकि कांग्रेस की ओर से सुनीता सुमन का नाम तय बताया जा रहा है.

    उपमहापौर के लिए इन नामों की चर्चा
    उपमहापौर के लिए कोटा नगर निगम से विवेक राजवंशी का नाम प्रमुख बताया जा रहा है. कोटा उत्तर से लव शर्मा का नाम भी चर्चा में है. ये दोनों कोटा नगर निगम के महापौर पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Rajasthan Nikay Chunav
    Kota News