App

DU में बजा राजस्थान का डंका! चूरू के लक्ष्यराज सिंह ने जीता Joint Secretary पद

Rajasthan News: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने 3 पदों पर जीत दर्ज की. यश डबास अध्यक्ष, रिया छाबड़ी सचिव और राजस्थान के चूरू निवासी लक्ष्यराज सिंह राठौड़ संयुक्त सचिव बने. उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता.

DU में बजा राजस्थान का डंका! चूरू के लक्ष्यराज सिंह ने जीता Joint Secretary पद
Image Credit: DUSU 2026 Joint Secretary Lakshya Raj Singh

DUSU Election Result 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) का रिजल्ट सामने आ गया है. चुनाव में ABVP ने तीन पदों पर जीत दर्ज की है. ABVP के यश डबास ने अध्यक्ष, रिया छाबड़ी ने सचिव और राजस्थान के लक्ष्यराज सिंह राठौड़ ने संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की है. वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने बाजी मारी है.

40.46 प्रतिशत हुआ था मतदान
शुक्रवार को हुए DUSU चुनाव में कुल 40.46 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. चुनाव में RSS समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा था. दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव पर हमेशा राजनीतिक गलियारों की नजर रहती है, क्योंकि इसे भारतीय राजनीति की नर्सरी के तौर पर भी देखा जाता है.

इस बार क्यों खास रहा चुनाव?
इस बार DUSU चुनाव को लेकर छात्रों के बीच भी काफी चर्चा रही. चुनाव से पहले जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद यह चुनाव हुआ. इसे जेनजी के मूड से जोड़कर भी देखा गया. इसके अलावा चुनाव के दौरान सत्य निकेतन में PG से जुड़े हादसे का मामला भी सुर्खियों में रहा, जिसमें कई बच्चों की मौत हुई थी.

राजस्थान के चूरू से हैं लक्ष्यराज सिंह
ABVP के टिकट पर संयुक्त सचिव पद जीतने वाले लक्ष्यराज सिंह राठौड़ राजस्थान के चूरू जिले के रहने वाले हैं. उनका संबंध चूरू की सादुलपुर (राजगढ़) तहसील के अमरपुरा गांव से है. छात्र राजनीति में आने से पहले लक्ष्यराज खेल की दुनिया में भी अपनी पहचान बना चुके हैं.

एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में खेल चुके
लक्ष्यराज सिंह एक बेहतरीन हैंडबॉल खिलाड़ी रहे हैं. उन्होंने एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. इसके बाद उन्होंने छात्र राजनीति में कदम रखा और ABVP के टिकट पर DUSU चुनाव लड़ा.

DPS जयपुर और पिलानी से पढ़ाई
लक्ष्यराज सिंह की स्कूली पढ़ाई DPS जयपुर और पिलानी से हुई है. फिलहाल वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस लॉ सेंटर (CLC) में LL.B. की पढ़ाई कर रहे हैं. DUSU चुनाव में संयुक्त सचिव पद पर जीत के बाद राजस्थान से जुड़े इस छात्र नेता की चर्चा भी तेज हो गई है.

खबर अपडेट की जा रही है...

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी, अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं.सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More