SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Rajasthan Mayor Chunav 2026: मेयर चुनाव में बड़ा सियासी खेल! नामांकन के बाद कई निकायों में बदले समीकरण

राजस्थान की 305 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 16 सितंबर को पूरी हो गई. भीलवाड़ा में भाजपा की जसवंत कंवर और कांग्रेस से कोई प्रत्याशी नहीं होने, जबकि भरतपुर में भाजपा की अनुराधा सिंह और निर्दलीय विचित्रा सिंह के नामांकन से मुकाबले की तस्वीर सामने आई है. अजमेर, उदयपुर, अलवर, पाली और बीकानेर समेत कई निकायों में भी प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए.

Written By Sneha Aggarwal
Published: Sep 16, 2026, 06:01 PM IST | Updated: Sep 16, 2026, 06:05 PM IST
Image Credit: मेयर, सभापति और अध्यक्ष पद के लिए नामांकन
Join

Rajasthan Mayor Nominations 2026: राजस्थान की 305 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार यानी 16 सितंबर को पूरी हो गई है. दोपहर 3 बजे तक भाजपा, कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन भर दिए हैं. नामांकन के साथ ही कई निकायों में मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है. भीलवाड़ा में बीजेपी की जसवंत कंवर का महापौर बनना लगभग तय माना जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस ने महापौर पद की दौड़ से खुद को अलग कर लिया है. वहीं, भरतपुर में बोर्ड गठन का फैसला निर्दलीय पार्षदों के समर्थन पर निर्भर रहेगा.

अजमेर, उदयपुर और पाली के साथ कई निकायों में भी प्रत्याशियों के नामांकन के बाद चुनावी मुकाबला साफ हो गया है.  वहीं, अब 17 सितंबर को सुबह 11 बजे नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. फिर इसके बाद 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकेंगे. नाम वापसी के बाद मेयर, सभापति और अध्यक्ष पद के मुकाबले की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी. राजस्थान महापौर और सभापति चुनाव 21 सितंबर को होना है.

बीकानेर 
बीकानेर नगर निगम में मेयर पद को लेकर कांग्रेस से अनिल कल्ला ने नामांकन दाखिल किया है. वहीं, भाजपा से सुरेंद्र सिंह शेखावत और नवरतन डागा (निर्दलीय) से नामांकन भरा है.

भीलवाड़ा
भीलवाड़ा में भाजपा ने जसवंत कंवर को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है. बुधवार को जसवंत कंवर ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया. वहीं, कांग्रेस की ओर से महापौर पद के लिए किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा. निर्दलीय प्रत्याशी संतोष कंवर ने भी महापौर पद के लिए अपना पर्चा दाखिल किया.

भरतपुर
भरतपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी विचित्रा सिंह ने नामांकन दाखिल किया. वहीं, भाजपा की ओर से अनुराधा सिंह ने अपना पर्चा भरा. कांग्रेस की ओर से मेयर पद के लिए किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया.

अलवर
भाजपा ने सुमनलता अग्रवाल को मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया है. सुमनलता अग्रवाल पूर्व नगर परिषद सभापति अजय अग्रवाल की पत्नी हैं. वहीं, कांग्रेस ने कमलेश शर्मा को अपना मेयर प्रत्याशी बनाया है. मेयर पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी रिंकल गर्ग ने भी नामांकन दाखिल किया है.

अजमेर
अजमेर नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं. कांग्रेस ने किरण गढ़वाल को मेयर प्रत्याशी बनाया है, जबकि भाजपा ने अनामिका शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है.

उदयपुर
उदयपुर नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा ने पारस सिंघवी को अपना प्रत्याशी बनाया है. पारस सिंघवी वर्तमान में शहर महामंत्री हैं और पिछले बोर्ड में डिप्टी मेयर रह चुके हैं. वहीं, कांग्रेस की ओर से पूनम कुंवर ने मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया है.

पाली
पाली में मेयर पद के लिए भाजपा से नमिता बुबकिया ने नामांकन दाखिल किया है. कांग्रेस की ओर से राजबाला हिंगड़ और सुमित्रा जैन ने पर्चा भरा है. वहीं, निर्दलीय प्रत्याशियों के तौर पर राशिदा मोहसिन खत्री, कुसुम सोनी और पुष्पा सोमनानी ने भी नामांकन दाखिल किया है.

वहीं, जयपुर, कोटा और जोधपुर में 16 सिंतबर शाम 6 बजे तक रीपोलिंग जारी है, जिसके चलते यहां मेयर पद के लिए  नामांकन दाखिल नहीं किया गया है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES