IAS टी. रविकांत को मिलीं अतिरिक्त जिम्मेदारियां: उद्योग और निवेश विभागों का भी संभालेंगे प्रभार
राजस्थान सरकार ने दो IAS अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं. वरिष्ठ IAS टी. रविकांत को उद्योग, MSME, राजकीय उपक्रम, निवेश एवं प्रवासी राजस्थानी मामले विभाग सहित RIICO, BIP और राजसिको की जिम्मेदारी दी गई है.वहीं, IAS शरद मेहरा को अजमेर स्थित राजस्व मंडल के रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
राजस्थान सरकार ने वरिष्ठ IAS अधिकारी टी. रविकांत को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी हैं. उन्हें उद्योग, एमएसएमई और राजकीय उपक्रम विभाग का प्रभार दिया गया है. इसके साथ ही दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और OSD, बीडा की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.
टी. रविकांत को निवेश एवं प्रवासी राजस्थानी मामले विभाग का प्रभार भी दिया गया है. इसके अलावा राजस्थान निवेश प्रोत्साहन ब्यूरो (BIP) की जिम्मेदारी उनके पास रहेगी. उन्हें रीको के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. वहीं, राजसिको के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी भी अब टी. रविकांत संभालेंगे.
मौजूदा पद के साथ निभाएंगे अतिरिक्त जिम्मेदारी
टी. रविकांत वर्तमान में राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के प्रमुख शासन सचिव के पद पर कार्यरत हैं. नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद वे अपने मौजूदा पद के साथ इन विभागों और संस्थाओं का कामकाज भी संभालेंगे.
IAS शिखर अग्रवाल के APO होने के बाद खाली थे पद
IAS शिखर अग्रवाल के APO होने के बाद इन विभागों और संस्थाओं से जुड़े पद रिक्त चल रहे थे. अब सरकार ने इनकी जिम्मेदारी टी. रविकांत को सौंप दी है. इस फैसले के बाद उद्योग, निवेश और औद्योगिक विकास से जुड़े विभागों का कामकाज उनके अधीन रहेगा.
IAS अधिकारी शरद मेहरा को अतिरिक्त प्रभार
वहीं, राजस्थान सरकार ने IAS अधिकारी शरद मेहरा को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें अजमेर स्थित राजस्व मंडल के रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. शरद मेहरा वर्तमान में पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं. अब वे अपने मौजूदा पद के साथ राजस्व मंडल के रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी भी संभालेंगे.