SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत: राजस्थान में कल रविवार को खुले रहेंगे बैंक, फिर 3 दिन हड़ताल

Bank Strike 2026: राजस्थान में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है. जिसके चलते ग्राहकों की सुविधा के लिए हड़ताल से पहले रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे.

Written By Aman Singh
Published: Sep 26, 2026, 02:54 PM IST | Updated: Sep 26, 2026, 03:07 PM IST
Image Credit: Bank Strike
Join

Bank Strike 2026: राजस्थान के जयपुर में 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल के बीच राजस्थान के बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है. हड़ताल से पहले रविवार को यानी कल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक जरूरी बैंकिंग सेवाओं के लिए खुले रहेंगे. आज बैंको का अवकाश रहेगा.

लगातार पांच दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए आरबीआई और वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने यह व्यवस्था की है. राजस्थान में ग्राहक रविवार को जरूरी बैंकिंग लेनदेन पूरे कर सकेंगे. हड़ताल के दौरान राज्य के किसी भी बैंक के एटीएम से लेनदेन पर सेवा शुल्क नहीं लिया जाएगा.

डिजिटल बैंकिंग रहेगी चालू

हड़ताल के दौरान यूपीआई, आईएमपीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी. नकद जमा और निकासी के लिए ग्राहक अपने क्षेत्र में उपलब्ध बैंकिंग बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट नेटवर्क का भी इस्तेमाल कर सकेंगे.

हालांकि चेक क्लियरेंस, व्यापार से जुड़े दस्तावेजों और लॉकर संचालन जैसे ऐसे काम, जिनके लिए बैंक शाखा जाना जरूरी है, प्रभावित हो सकते हैं. ऐसे में ग्राहकों को जरूरी काम पहले ही निपटाने की सलाह दी गई है.

5-डे वर्किंग को लेकर हड़ताल

बैंक यूनियनों की प्रस्तावित हड़ताल का प्रमुख मुद्दा सप्ताह में पांच दिन काम की व्यवस्था लागू करना है. वित्त मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से आई रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार की ओर से 5-डे वर्किंग को लेकर कोई औपचारिक सहमति नहीं बनी थी.

वहीं बैंक यूनियनों का दावा है कि मार्च 2024 में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच हुए समझौते में सभी शनिवार को अवकाश रखने पर सहमति बनी थी. PLI यानी Performance Linked Incentive के नियमों को लेकर भी सरकार और बैंक यूनियनों के बीच मतभेद हैं.

राजस्थान के बैंक ग्राहकों के लिए सलाह है कि वे 27 सितंबर को बैंकिंग समय समाप्त होने से पहले जरूरी शाखा संबंधी काम पूरे कर लें, ताकि हड़ताल के दौरान परेशानी से बचा जा सके.

राज्य कर्मचारियों के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की महत्वपूर्ण पहल

राजस्थान में विकास, निवेश एवं बैंकिंग सेवाओं के विस्तारत तथा राज्य सरकार के कर्मचारियों को बेहतर वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है. इसी क्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक सुब्रमणियन एस, अंचल प्रमुख हृषीकेश मिश्र, उप महाप्रबंधक अम्बरीश, क्षेत्रीय प्रमुख अक्षत, जनसंपर्क एवं सरकारी व्यवसाय प्रमुख भारत भूषण मीणा तथा विधि प्रमुख श्वेता फौजदार ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी से महत्वपूर्ण मुलाकात की.

बैठक में राजस्थान सरकार एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच हुए समझौता ज्ञापन तथा राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन खातों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही विशेष बैंकिंग एवं वित्तीय सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई. इनमें 3.50 करोड़ रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर, 20 लाख रुपये तक का सावधि जीवन बीमा कवर तथा रियायती ब्याज दर पर विभिन्न ऋण सुविधाएं प्रमुख हैं. इसके अतिरिक्त वेतन खाता धारक कर्मचारियों के लिए कई अन्य विशेष बैंकिंग एवं वित्तीय लाभ भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं.

कर्मचारियों को बेहतर बैंकिंग एवं वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता

यूनियन बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने राजस्थान की आर्थिक एवं विकासात्मक प्रगति में सक्रिय भागीदारी तथा राज्य सरकार एवं उसके कर्मचारियों को बेहतर बैंकिंग एवं वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की. दोनों मुलाकातें सकारात्मक एवं सार्थक रहीं तथा राजस्थान सरकार और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच सहयोग को और मजबूत करने एवं भविष्य की नई संभावनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण रहीं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES